पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को राहुल गांधी और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने जन्मदिन की दी बधाई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 26, 2019

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने बृहस्पतिवार को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को जन्मदिन दिन की बधाई दी और सार्वजनिक जीवन में उनकी सेवा और योगदान को याद किया।राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा,  डॉक्टर मनमोहन सिंह के जन्मदिन पर हम उनकी निःस्वार्थ सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण में उनके शानदार योगदान को याद करते हैं। उन्होंने कहा,  जन्मदिन पर उन्हें मेरी शुभकामनाएं। मैं उनकी अच्छी सेहत और खुशहाली की कामना करता हूं। पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने कहा, डॉक्ट मनमोहन सिंह को जन्मदिन की बधाई। आप दीर्घायु हों। मैं सरकार से आग्रह करता हूं कि वह मनमोहन सिंह की बातों को सुने।

कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, 10 वर्षों तक देश का कुशलतापूर्वक नेतृत्व करने वाले पूर्व प्रधानमंत्री तथा विद्वान अर्थशास्त्री डॉ. मनमोहन सिंह जी के जन्मदिवस पर उन्हें बधाई व शुभकामनाएँ। उन्होंने कहा,  ईश्वर आपको स्वस्थ,प्रसन्न रखे तथा दीर्घ आयु प्रदान करें ताकि लंबे समय तक आपकी विद्वता व ज्ञान का लाभ देश और दुनिया को मिलता रहे।  पार्टी के कई अन्य नेताओं ने भी सिंह को जन्मदिन की बधाई दी।

प्रमुख खबरें

JPNIC पर बढ़ाई गई सुरक्षा, Jayaprakash Narayan जयंती पर पहुंच सकते हैं Akhilesh Yadav

भारत को आत्मनिर्भर बनाने और विश्व में शांति फैलाने के लिए समर्पण से काम करें स्वयंसेवक: मोहन भागवत

यूक्रेन नया राष्ट्रपति चुने, युद्ध रोकने में नाकाम रहे Zelenskyy: Donald Trump

Delhi में प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारत ने कहा- आंतरिक मामलों में दखल