नेहरू पर बयान से भड़के राहुल गांधी, कहा- अमित शाह को इतिहास नहीं पता है, वह इसे बदलते रहते हैं

By अंकित सिंह | Dec 12, 2023

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भारत के पहले प्रधान मंत्री जवाहरलाल नेहरू पर अपनी टिप्पणी को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर कटाक्ष करते हुए कहा कि मंत्री इतिहास नहीं जानते हैं और इसे "फिर से लिखते रहते हैं"। उन्होंने अपने बयान में कहा कि पंडित जवाहर लाल नेहरू ने भारत के लिए अपनी जिंदगी दे दी, सालों जेल में रहें। गृह मंत्री अमित शाह को शायद इतिहास नहीं मालूम... ये बात केवल भ्रमित करने के लिए की गई है। मूल मुद्दा जातीय जनगणना, भागीदारी और देश का धन किसके हाथों में जा रहा है, ये है। 

 

इसे भी पढ़ें: RSS के कार्यक्रम में लिया हिस्सा, सावरकर पर क्या थी सोच? राहुल की किस हरकत से थे नाराज, प्रणब मुखर्जी की डायरी के पन्ने आए सामने


राहुल गांधी ने कहा कि इस मुद्दें पर ये लोग चर्चा नहीं करना चाहते हैं, इससे डरते हैं, भागते हैं। हम इस मुद्दे को आगे लेकर जाएंगे और गरीब लोगों को उनका हक हम दिलाएंगे। फारूक अब्दुल्ला ने कहा, "पता नहीं इन लोगों में नेहरू जी के खिलाफ इतना जहर क्यों है। जब ये आर्टिकल(370) आया था, उस वक्त यहां सरदार पटेल थे, जवाहर लाल नेहरू अमेरिका में थे और जो कैबिनेट की बैठक हुई थी उसमें श्यामा प्रसाद मुखर्जी भी थे। उस समय इसका फैसला हुआ था... हम चाहते हैं कि चुनाव हो।" 

 

इसे भी पढ़ें: Congress MP के 'खजाने' को लेकर Rahul Gandhi पर BJP का तंज, कहा- मोहब्बत की दुकान से भ्रष्टाचार


सोमवार को दो विधेयकों - जम्मू और कश्मीर पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक 2023 और जम्मू और कश्मीर आरक्षण (संशोधन) विधेयक 2023 - पर राज्यसभा में बहस का जवाब देते हुए, केंद्रीय गृह मंत्री ने फिर से पुष्टि की कि पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) यह भारत का हिस्सा है और इस क्षेत्र को हमसे कोई नहीं छीन सकता। उन्होंने कश्मीर समस्या के लिए पंडित नेहरू को दोषी ठहराते हुए कहा था कि जम्मू-कश्मीर को नेहरू की दो "भूल" के कारण नुकसान उठाना पड़ा - युद्धविराम की घोषणा करना और क्षेत्र के लोगों की पीड़ा के लिए कश्मीर मुद्दे को संयुक्त राष्ट्र में ले जाना।

प्रमुख खबरें

भारत में परमाणु ऊर्जा क्षेत्र निजी कंपनियों के लिए खुला, संसद से नया कानून पास

Bangladesh: शरीफ उस्मान हादी की मौत के बाद ढाका में हिंसा, भारत-बांग्लादेश रिश्तों पर असर

निफ्टी और सेंसेक्स में चार दिन बाद तेजी, वैश्विक संकेतों से बाजार को सहारा

Adani Group का बड़ा दांव: एयरपोर्ट कारोबार में पांच साल में ₹1 लाख करोड़ निवेश की योजना