कोरोना वायरस के कारण राहुल गांधी ने रद्द की पश्चिम बंगाल में अपनी सभी चुनावी रैलियां

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 18, 2021

नयी दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने देश में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर पश्चिम बंगाल में होने वाली अपनी सभी चुनावी रैलियां रविवार को रद्द कर दीं। उन्होंने सभी अन्य नेताओं को बड़ी जन सभाएं करने के परिणामों के बारे में सोचने की सलाह दी। गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘कोविड-19 हालात के मद्देनजर, मैं पश्चिम बंगाल में अपनी सभी रैलियां स्थगित कर रहा हूं। मैं सभी नेताओं को सलाह देना चाहता हूं कि वे मौजूदा परिस्थितियों में बड़ी जनरैलियां आयोजित करने के परिणामों के बारे में गहराई से विचार करें।’’

इसे भी पढ़ें: सॉफ्टवेयर निर्माता कंपनी एडोब के सह-संस्थापक और पीडीएफ के जनक चार्ल्स गेश्की का निधन

भारत में कोरोना वायरस के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। देश में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,61,500 नए मामले सामने आने के साथ कोविड-19 के कुल मामले बढ़कर 1,47,88,109 पर पहुंच गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के रविवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक उपचाराधीन मामले 18 लाख के पार पहुंच गए हैं। मंत्रालय द्वारा सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के मुताबिक, 1,501 संक्रमितों की मौत होने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,77,150 पर पहुंच गई।

प्रमुख खबरें

MP के पेट्रोल पंपों पर 2000 रुपये से अधिक का UPI भुगतान रोकने की तैयारी, CAIT ने जताई चिंता

Vladimir Putin के आदेश से Nestle Russia और Auchan का प्रबंधन रूसी कंपनी को मिला

Tirupati Laddu Prasadam: मिलावटी घी मामले में ED ने सुकृति फूड्स के मालिक कैलाश चंद मंगला को पकड़ा

7.8 करोड़ से ज्यादा ITR दाखिल, Income Tax Refund बढ़कर 2.20 लाख करोड़ के पार पहुंचा