किसने चलाई पैलेट गन? दर्ज हो FIR, पीड़ित छात्र को लेकर पहुंचे राहुल गांधी, DCP ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे

By अभिनय आकाश | Aug 21, 2026

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी शुक्रवार को 19 साल के साहिल लोचब के साथ पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन पहुंचे। साहिल का आरोप है कि 20 जुलाई को 'कॉकरोच जनता पार्टी' के 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें पैलेट गन से चोट लगी थी। लोकसभा में विपक्ष के नेता (LoP) साहिल के साथ गए थे। साहिल का आरोप है कि दिल्ली पुलिस ने उनकी शिकायत पर FIR दर्ज करने से इनकार कर दिया है। राहुल और साहिल पहले कनॉट प्लेस पुलिस स्टेशन गए थे, लेकिन बाद में FIR दर्ज कराने के लिए पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन में DCP ऑफिस पहुंचे।

अपनी इस यात्रा के दौरान, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने पुलिस द्वारा अब तक की गई कार्रवाई की रिपोर्ट भी मांगी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उत्तर प्रदेश के रायबरेली से लोकसभा सांसद राहुल, FIR दर्ज होने तक पुलिस स्टेशन में ही रहेंगे। हालांकि, बाद में राहुल पुलिस स्टेशन से चले गए।

प्रमुख खबरें

Bigg Boss 20: Love Gill का फूटा गुस्सा और छलके आंसू, मेडिकल रूम तक पहुंची बात, ScoutOP ने बनाई दूरी, तो मच गया घमासान

Punjab Assembly में Congress विधायकों के हंगामे पर भड़के Bhagwant Mann, कहा- कोई मुद्दा नहीं

UP Cabinet ने दी State Livestock Mission को मंजूरी, दो गायों की खरीद पर मिलेगा ₹80000 का अनुदान

IPL 2027 के लिए CSK ने Albie Morkel, मोहित शर्मा और गैरेथ बैटी को बनाया असिस्टेंट कोच