CUET-UG परीक्षा को लेकर राहुल का मोदी सरकार पर हमला, बोले- 4 लोगों की तानाशाही देश को बर्बाद कर रही

By अंकित सिंह | Aug 06, 2022

इन दिनों कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ जबरदस्त तरीके से हमलावर हैं। आज एक बार फिर से उन्होंने संयुक्त विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा-पूर्वस्नातक की परीक्षा तकनीकी कारणों से स्थगित किए जाने को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने साफ तौर पर कहा है कि 4 लोगों की तानाशाही देश को बर्बाद करने की पूरी कोशिश कर रही है। उन्होंने दावा किया कि देश के युवाओं का भविष्य अंधकार में है। इसको लेकर राहुल गांधी ने ट्वीट किया है।

इसे भी पढ़ें: हिरासत में प्रियंका-राहुल समेत कई कांग्रेसी सांसद, केंद्र पर लगाए गंभीर आरोप तो भाजपा ने पूछा- क्यों है जांच एजेंसियों का डर ?

समूचे देश में आज पहली पाली में 20 केंद्रों पर परीक्षा और दूसरी पाली में 30 केंद्रों पर परीक्षा स्थगित कर दी गयी। केंद्रीय विश्वविद्यालयों में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए परीक्षा देश भर के 489 केंद्रों पर आयोजित की जा रही है। इसकी शुरुआत बृहस्पतिवार को हुई। एनटीए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि कुछ केंद्रों पर परेशानी की सूचना आयी, जिसके बाद पर्यवेक्षकों और शहर के समन्वयकों से जमीनी स्तर की रिपोर्ट मांगी गई। अधिकारी ने कहा कि उनकी सिफारिशों के आधार पर परीक्षा स्थगित करने का फैसला किया गया। हालांकि एजेंसी ने यह यह नहीं बताया कि यह परीक्षा कब होगी।

प्रमुख खबरें

World Cup के बीच Barcelona में बड़ी हलचल, Lamine Yamal के बयान से Transfer Market में मची खलबली

अमेरिकी बेस पर Iran का बड़ा Missile Attack, Jordan ने हवा में ही किया नाकाम, तनाव चरम पर

Sanju Samson को बाहर करने पर R Ashwin का BCCI पर बड़ा हमला, बोले- यह सरासर नाइंसाफी है

Argentina की जीत पर Egypt का हंगामा, रेफरी विवाद पर FIFA का कड़ा जवाब- हमारे फैसलों पर सवाल न उठाएं।