घुसपैठियों को देश से निकालने के प्रयास में राहुल गांधी बाधक बने: अमित शाह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 06, 2019

बेतिया, पिपरा (बिहार)। राष्ट्रीय सुरक्षा को अपनी सरकार की शीर्ष प्राथमिकता बताते हुए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने सोमवार को आरोप लगाया कि जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) के तहत देश से घुसपैठियों को निकालने की तैयारी की तो राहुल गांधी मैदान में आ गए कि इन्हें मत निकालो। बिहार के बेतिया एवं पूर्वी चंपारण में चुनावी रैलियों को संबोधित करते हुए शाह ने कहा, ‘‘भाजपा कहती है कि कश्मीर से धारा 370 हटाओ और राहुल बाबा कहते हैं कि देशद्रोह की धारा हटाओ।’’ उन्होंने कहा कि राहुल बाबा, लालू-राबड़ी को जो कहना हो कहें, नरेन्द्र मोदी के शासन में जो भारत माता के टुकड़े करने की बात करेगा, उसकी जगह जेल की सलाखों के पीछे होगी।

इसे भी पढ़ें: ‘मुक्केबाज’ मोदी ने ‘कोच’ आडवाणी पर ही मुक्के बरसा दिए: राहुल गांधी

भाजपा अध्यक्ष ने कहा, ‘‘ 55 साल तक देश में राहुल बाबा के परिवार ने शासन किया। 15 साल तक लालू-राबड़ी ने बिहार में शासन किया, लेकिन बिहार के विकास के लिए इन लोगों ने कुछ नहीं किया।’’ उन्होंने आरोप लगाया कि अब ये फिर से बिहार को लालटेन युग में ले जाना चाहते हैं। शाह ने कहा कि देश में मोदी- मोदी नारे का कारण है कि, 70 साल से जनता ऐसे नेता की राह देख रही थी, जो अपने और अपने परिवार के लिए नहीं,देश के लिए अपना जीवन लगा दे। जनता को नरेन्द्र मोदी के रूप में वह नेता मिला है। उन्होंने कहा कि आज एक ओर बिना छुट्टी लिए 24 घंटे में से 18 घंटे काम करने वाले नेता नरेन्द्र मोदी हैं, तो दूसरी ओर थोड़ी सी गर्मी बढ़ने पर छुट्टी पर चले जाने वाले राहुल गांधी हैं। ये लोग क्या देश का विकास करेंगे। 

प्रमुख खबरें

Israel के PM Benjamin Netanyahu ने की UAE की गोपनीय यात्रा, राष्ट्रपति शेख मोहम्मद से मिले

Myanmar Airstrike | म्यांमार में हैवानियत की हदें पार! बम फटे, इमारतें जलीं और पल भर में बिछ गए 49 शव... रखाइन में खूनी हमले से दहली दुनिया!

Delhi Weather: राजधानी में न्यूनतम तापमान 21 डिग्री दर्ज, 2008 के बाद सितंबर की सबसे ठंडी सुबह

Imran Khan समर्थकों के मार्च से पहले Islamabad में रास्तों पर रखे गए शिपिंग कंटेनर