राहुल गांधी का बड़ा आरोप, महाराष्ट्र चुनाव के नतीजों में की गई गड़बड़ी, पूछा- ये 39 लाख वोटर कौन हैं?

By अंकित सिंह | Feb 07, 2025

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत और एनसीपी-एससीपी सांसद सुप्रिया सुले ने दिल्ली में एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया। राहुल गांधी ने कहा कि हम इस टेबल पर पूरे विपक्ष का प्रतिनिधित्व करते हैं जिसने महाराष्ट्र में पिछला चुनाव लड़ा था। हम चुनाव के बारे में कुछ जानकारी लेकर आने वाले हैं। उन्होंने कहा कि हमने मतदाताओं और मतदान सूची के विवरण का अध्ययन किया। हमारी टीमें काम कर रही हैं और हमें कई अनियमितताएं मिली हैं।

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र में फिर सियासी भूचाल के संकेत, उद्धव खेमे के 6 सांसद बदलेंगे पाला, शिंदे गुट ने किया बड़ा दावा

कांग्रेस नेता ने कहा कि यह हिमाचल प्रदेश के कुल मतदाताओं की संख्या के बराबर है। दूसरा मुद्दा यह है कि महाराष्ट्र में राज्य की कुल मतदान आबादी से अधिक मतदाता क्यों हैं? कुछ इस तरह से महाराष्ट्र में अचानक से वोटर तैयार हो गए हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे कई, कई, कई मतदाता हैं जिन्हें हटा दिया गया है। जो मतदाता एक बूथ पर हैं उन्हें दूसरे बूथ पर स्थानांतरित कर दिया गया है। इनमें से अधिकतर मतदाता दलित समुदाय, आदिवासी समुदाय और अल्पसंख्यक समुदाय से आते हैं। हमने चुनाव आयोग से बार-बार अनुरोध किया है। उन्होंने हमें जवाब नहीं दिया। ये बात विपक्ष के नेता ने संसद भवन में कही है। चुनाव आयोग ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। अब, उनके जवाब न देने का एकमात्र कारण यह है कि उन्होंने जो किया है उसमें कुछ गड़बड़ है। मैं कोई आरोप नहीं लगा रहा हूं. मैं यहां डेटा स्पष्ट रूप से प्रस्तुत कर रहा हूं। 

प्रमुख खबरें

Nepal Flash Floods: नेपाल में तबाही के बाद भी जारी जिंदगी की तलाश, बाढ़ में 675 लोगों की मौत; करीब 3 हजार अब भी लापता

Harmanpreet Singh बोले- Hockey World Cup से डिफेंस सुधारने की सीख मिली

Team India के खिलाड़ियों का Bengaluru में Fitness Test, नए सत्र की तैयारी शुरू

Argentina ने Women World Cup जीतकर रचा इतिहास, शूटआउट में नीदरलैंड को हराया