अनुच्छेद 370 पर राहुल गांधी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- देश लोगों से बनता है, जमीन से नहीं

By अंकित सिंह | Aug 06, 2019

अनुच्छेद 370 हटाने और जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन बिल को लेकर देश में राजनीति गर्म है। कुछ लोग मोदी सरकार के फैसले को एतिहासिक बता रहे हैं तो कुछ इसके खिलाफ भी है। मोदी सरकार के इस फैसले देश की सबसे पुरानी और मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने इसका जमकर विरोध किया है। आज 24 घंटे के बाद इस फैसले पर चुप्पी तोड़ते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि राष्ट्रीय एकीकरण एकतरफा रूप से जम्मू और कश्मीर को तोड़कर, चुने हुए प्रतिनिधियों को कैद करके और हमारे संविधान का उल्लंघन करके नहीं हो सकता है। उन्होंने इसे संविधान का उल्लंघन बताया। उन्होंने कहा कि यह राष्ट्र अपने लोगों द्वारा बनाया गया है, न कि भूमि के भूखंडों द्वारा। 

प्रमुख खबरें

UP International Trade Show: महिला Self Help Groups ने कंपनियों के साथ किए 30 MoU

LPU के छात्रों की सुरक्षा पर John Brittas ने CM Bhagwant Mann को लिखा पत्र

Delhi Weather: राजधानी में बढ़ेगा पारा, IMD ने दी सुहावने मौसम के खत्म होने की जानकारी

चेन्नई में SIT ने ग्रेनाइट कारोबारी R Veeramani पर दर्ज किया नया POCSO केस