संदीप दीक्षित के प्रचार में उतरे राहुल गांधी, नई दिल्ली में किया जन संवाद, AAP और BJP पर साधा निशाना

By अंकित सिंह | Jan 28, 2025

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को संदीप दीक्षित के लिए प्रचार किया, जो 5 फरवरी के विधानसभा चुनाव में नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र से आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल को टक्कर दे रहे हैं। उन्होंने नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) के कर्मचारियों से भी बातचीत की, जिन्होंने उन्हें बताया कि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र और दिल्ली की आप सरकार की नीतियों के कारण हजारों लोग बेरोजगार हो गए हैं। 

इसे भी पढ़ें: मान सरकार के दौरान पंजाब में बढ़ रहा खालिस्तान का प्रभाव, कांग्रेस ने AAP के शासन को बताया देश को नष्ट करने वाला मॉडल

नयी दिल्ली क्षेत्र से दीक्षित पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। भाजपा से प्रवेश वर्मा उम्मीदवार हैं। कांग्रेस नेता ने गोल मार्केट में स्थानीय लोगों से भी मुलाकात की। हाई-प्रोफाइल नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र में केजरीवाल भाजपा के प्रवेश वर्मा और पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के बेटे - कांग्रेस के संदीप दीक्षित के खिलाफ कड़ी प्रतिस्पर्धा में हैं। 70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा के लिए 5 फरवरी को मतदान होगा और वोटों की गिनती 8 फरवरी को होगी।

प्रमुख खबरें

अपनी पार्टी का इतिहास भी नहीं जानते Rahul Gandhi, TMC Symbol Freeze पर Sudhanshu Trivedi का तीखा तंज

TMC के चुनाव चिह्न पर रोक में देरी पर Bengal Congress ने Election Commission की नीयत पर उठाए सवाल

Hardik Pandya अभी 10 ओवर नहीं फेंक सकते: Gautam Gambhir ने Team India में वापसी पर दिया बड़ा बयान

Bank of Maharashtra के 50 करोड़ डॉलर के विदेशी Bond को मिलीं 3 गुनी बोलियां