Maharashtra में राहुल गांधी का दावा, गौतम अडानी को धारावी की जमीन देने के लिए BJP ने गिराई थी MVA की सरकार

By अंकित सिंह | Nov 16, 2024

महाराष्ट्र के अमरावती में चुनाव सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि महाराष्ट्र की जनता का करोड़ों रुपया सरकार ने हड़प लिया। आज महाराष्ट्र का हर व्यक्ति जानता है कि वह सरकार क्यों चुराई गई थी। उन्होने कहा कि ऐसा धारावी के कारण किया गया क्योंकि बीजेपी के लोग, नरेंद्र मोदी, अमित शाह धारावी की जमीन, महाराष्ट्र के गरीबों की जमीन, 1 लाख करोड़ रुपये की जमीन अपने दोस्त गौतम अडानी को देना चाहते थे, इसीलिए सरकार आपके हाथ से महाराष्ट्र छीन लिया गया है। 

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र के लोग महायुति से खुश, कार्यकर्ताओं से बोले पीएम मोदी, कड़ी मेहनत का फल मिलने का समय भी नजदीक है

कांग्रेस नेता ने कहा कि मेरी बहन मुझे बता रही थी कि उसने मोदी जी का भाषण सुना है। और उस भाषण में हम जो कहते हैं, वही बात आजकल मोदी जी भी कह रहे हैं। मुझे नहीं पता, शायद वह अपनी याददाश्त खो चुके है। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति भूल जाते थे, उन्हें पीछे से याद दिलाना पड़ता था। यूक्रेन के राष्ट्रपति आए और अमेरिका के राष्ट्रपति ने कहा कि रूस के राष्ट्रपति पुतिन आए हैं। वह अपनी याददाश्त खो चुके हैं, उसी तरह हमारे प्रधानमंत्री भी अपनी याददाश्त खो रहे हैं।'

प्रमुख खबरें

घरेलू PNG Connection बढ़ाने को सरकार ने शुरू की APM Gas प्रोत्साहन योजना

DFCCIL ने NCR और गुजरात के बीच शुरू की नई Parcel Train सेवा, मुंबई तक पहुंचेगा सामान

Bareilly में Law Student पर हलाला का दबाव बनाने और मारपीट पर FIR

Mahua Moitra विवाद में सांसद अरविंद सावंत ने Om Birla को पत्र लिखा