राहुल गांधी ने जगनमोहन को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर दी बधाई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 30, 2019

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर बृहस्पतिवार को जगनमोहन रेड्डी को बधाई दी है। गांधी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के लिए जगन रेड्डी जी को बधाई। उन्हें, मंत्रियों की नयी टीम और राज्य की जनता को मेरी ओर से शुभकामनाएं।’’ 

गौरतलब है कि रेड्डी ने बृहस्पतिवार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इस बार के विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी वाईएसआर कांग्रेस को शानदार सफलता मिली है।

प्रमुख खबरें

United Liberation Council का खौफनाक लेटर, J&K Police और अधिकारियों को दी कत्लेआम की धमकी

VB-G RAM G को Congress ने बताया Job Scam, Modi Govt पर लगाए गंभीर आरोप

Sawan 2026: रुद्राभिषेक की हर सामग्री में छिपा है जीवन का महा मंत्र

Channi गुट से मिली चुनौती के बाद Warring का बड़ा दांव, Punjab Congress में जमीनी स्तर पर पकड़ मजबूत