राहुल गांधी ने की स्वतंत्रता सेनानी सावरकर की आलोचना, फडणवीस ने दिया करारा जवाब, कहा- ‘पूरी तरह’ झूठ बोल रहे हैं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 17, 2022

मुंबई। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने स्वतंत्रता सेनानी वी डी सावरकर पर टिप्पणियों के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी की आलोचना करते हुए कहा कि वह स्वतंत्रता सेनानी के बारे में ‘‘पूरी तरह झूठ’’ बोल रहे हैं। मुंबई में एक कार्यक्रम में फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र के लोग हिंदुत्व विचारक के अपमान का उचित जवाब देंगे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता ने कहा, ‘‘अन्य कांग्रेस नेताओं की तरह राहुल गांधी दिवंगत वी डी सावरकर के बारे में रोज झूठ बोल रहे हैं। महाराष्ट्र के लोग उचित समय आने पर उन्हें उपयुक्त जवाब देंगे।’’

इसे भी पढ़ें: चुनाव में स्टार प्रचारकों में शामिल नहीं हुए शशि थरूर, कहा- कांग्रेस जानती है कि उसके लिए क्या अच्छा है

कांग्रेस की यह पदयात्रा अभी महाराष्ट्र से गुजर रही है। शिंदे ने कहा, ‘‘राज्य के लोग किसी भी कीमत पर सावरकर का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे।’’ गौरतलब है कि गांधी ने अपनी पदयात्रा के दौरान मंगलवार को वाशिम जिले में आयोजित एक रैली में हिंदुत्व विचारक सावरकर पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था, ‘‘भाजपा-आरएसएस के प्रतीक सावरकर हैं। वह दो-तीन साल तक अंडमान में जेल में रहे। उन्होंने दया याचिकाएं लिखनी शुरू कर दीं।

प्रमुख खबरें

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया