By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Jul 28, 2026
नयी दिल्ली, 27 जुलाई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि संसद परिसर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसदों द्वारा पूर्व शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का सम्मान किया जाना ‘‘लाखों बच्चों के भविष्य की बर्बादी का जश्न’’ है। गांधी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में यह भी कहा कि प्रधान ‘‘भ्रष्टाचार और भारत की बर्बाद शिक्षा व्यवस्था के प्रतीक हैं और हमेशा रहेंगे।’’ उन्होंने दावा किया कि इसी व्यवस्था ने 26 बच्चों की जान ली और लाखों युवाओं को सड़कों पर उतरने को मजबूर किया। गांधी ने कहा कि प्रधान को इस्तीफा भी ‘‘नैतिकता से नहीं, युवाओं के आक्रोश से डरकर’’ देना पड़ा।