पेगासस केस में राहुल गांधी ने की न्यायिक जांच की मांग, कहा- गृह मंत्री इस्तीफा दें

By अंकित सिंह | Jul 23, 2021

पेगासस मामले को लेकर देश में राजनीति खूब हो रही है। विपक्ष  केंद्र सरकार पर सड़क से लेकर संसद तक हमलावर है। आज इसी मामले में कांग्रेस का प्रदर्शन हुआ। कांग्रेस के प्रदर्शन में राहुल गांधी ने कहा कि पेगासस जासूसी केस की न्यायिक जांच होनी चाहिए। उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह का इस्तीफा मांगा और कहा कि मेरा फोन भी टैप हुआ है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि यह जनता की आवाज पर आक्रमण है। राहुल गांधी ने कहा कि पेगासस एक हथियार है। इजरायली सरकार इसे हथियार मानती है। ये हथियार आतंकवादियों और अपराधियों के खिलाफ इस्तेमाल किया जाता है। प्रधानमंत्री और गृहमंत्री ने इस हथियार को हिंदुस्तान की संस्थाओं और लोकतंत्र के खिलाफ प्रयोग किया है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ मेरी निजता का मामला नहीं है, जनता की आवाज पर आक्रमण है। सुप्रीम कोर्ट और राफेल की जांच को रोकने के लिए पेगासस का प्रयोग किया गया। गृहमंत्री को इस्तीफा देना चाहिए और नरेंद्र मोदी पर न्यायिक जांच होनी चाहिए क्योंकि इसका ऑथराइजेशन PM और गृहमंत्री ही कर सकते हैं।

प्रमुख खबरें

7 साल बाद Iran से तेल लेकर भारत पहुंचा टैंकर, China जाने वाले जहाज ने क्यों बदला अपना रास्ता?

Puducherry Election Issues: Little France Puducherry में Jobs का संकट, Unemployment बना बड़ा मुद्दा

क्या Arif Mohammad Khan को मिलेगी Bangladesh में बड़ी जिम्मेदारी? High Commissioner बनने की अटकलें तेज

TMC का Election Commission पर संगीन आरोप, CEC ने कहा Get Out, Bengal में मचा सियासी तूफान