स्मृति ईरानी ने कांग्रेस अध्यक्ष पर लगाए आरोप, बोलीं- धर्म-जाति की राजनीति करते हैं राहुल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 24, 2019

अमेठी। केन्द्रीय मंत्री एवं अमेठी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी ने बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर आरोप लगाया कि वह ‘‘धर्म और जाति की राजनीति’ करते हैं। स्मृति ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि अमेठी के लापता सांसद ने विकास तो नहीं किया पर समाज को विखंडित करने में कोई कोर कसर नहीं छोडी। उन्होंने दावा किया कि 15 सालों से अमेठी पर जुर्म करने वाले राहुल लोगों को धर्म और जाति के नाम पर लडाते एवं बांटते रहे।

स्मृति ने आरोप लगाया कि अमेठी में कांग्रेस  नोट बांटो, वोट पाओ  की राजनीति करती रही है। लेकिन इस बार अमेठी की आजादी का चुनाव है। जनता जाग चुकी है और इस बार लापता सांसद की विदाई तय है। उन्होंने कहा कि 55 साल से यहां नामदार लोग हैं लेकिन लोगों को ठीक से पीने के लिए पानी भी उपलब्ध नहीं है।

प्रमुख खबरें

Prabhasakshi NewsRoom: Suvendu Adhikari सरकार को लगा बड़ा झटका, राष्ट्रपति ने Anti-Goonda Bill को नहीं दी मंजूरी

लोगों को क्या तकलीफ है? Komal Rani के साथ मंदिर जाने पर हुए विवाद पर बोले Govinda

Rahul Gandhi के आरोपों के बीच बोले चिराग पासवान, चुनावी प्रक्रिया पर उठ रहे सवालों का जवाब दें CEC ज्ञानेश कुमार

नेतन्याहू ने अपने भाषण से इस्लामिक वर्ल्ड में ही करा दी फूट? 77 देशों का वॉकआउट, 4 प्रमुख मुस्लिम बहुल मुल्क अपनी सीट पर जमे रहे, Abraham Accords है वजह?