By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 09, 2021
नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने महाराष्ट्र में भंडारा जिले के एक अस्पतालमें आग लगने से 10 शिशुओं की मौत पर शनिवार को दु:ख जताया और राज्य सरकार से पीड़ित परिवारों की हरसंभव सहायता करने की अपील की। उन्होंने ट्वीट किया, भंडारा जिला अस्पताल में आग लगने की दुर्भाग्यपूर्ण घटना बहुत ही दुखद है। बच्चों के परिवारों के साथ मेरी संवेदना है।’’