राहुल गांधी समेत कई कांग्रेस नेताओं ने शिव कुमार शर्मा के निधन पर दुख जताया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 10, 2022

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी के कुछ अन्य नेताओं ने मंगलवार को विख्यात संतूर वादक एवं संगीतकार पंडित शिव कुमार शर्मा के निधन पर दुख जताया और संगीत के क्षेत्र में उनके योगदान को याद किया। राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘पद्म विभूषण पंडित शिव कुमार शर्मा के निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली दंगा मामला : उच्च न्यायालय ने खालिद सैफी की जमानत अर्जी पर पुलिस से जवाब मांगा

उनके जाने से संगीत ने ऐसा महारथी खो दिया है जिसने संतूर को दुनिया भर में लोकप्रिय बनाया। उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ मेरी गहरी संवेदना है।’’ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने ट्वीट कर कहा, ‘‘विख्यात संतूर वादक पंडित शिव कुमार शर्मा के निधन से दुखी हूं।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली दंगा मामला : उच्च न्यायालय ने खालिद सैफी की जमानत अर्जी पर पुलिस से जवाब मांगा

संगीत और शास्त्रीय संगीत के प्रति उनके उल्लेखनीय योगदान को सदा प्रेम और सम्मान के साथ याद किया जाएगा। उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना है।’’ पार्टी के कुछ अन्य नेताओं ने भी शिव कुमार शर्मा के निधन पर दुख जताया। शिव कुमार शर्मा का मुंबई में मंगलवार को सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 84 वर्ष के थे। वह भारत के जानेमाने शास्त्रीय संगीतकारों में से एक थे और अगले सप्ताह उन्हें भोपाल में एक कार्यक्रम प्रस्तुत करना था। वह गुर्दे की समस्याओं से भी पीड़ित थे।

प्रमुख खबरें

कांग्रेस का घोषणापत्र लागू हुआ तो भारतीय अर्थव्यवस्था ‘दुर्बल पांच’ में आ जाएगी: Sitharaman

ठाणे में इमारत में आग लगने से 20 बिजली मीटर नष्ट हुए, कोई हताहत नहीं

Poonch Attack: आतंकवादियों को पकड़ने के लिए तलाश अभियान दूसरे दिन भी जारी

Maharashtra के सांगली में एहतियात के तौर उतरा गया सेना का हेलीकॉप्टर, कोई हताहत नहीं