सिलेबस में बदलाव पर भड़के राहुल गांधी, सीबीएसई और आरएसएस पर साधा निशाना

By अंकित सिंह | Apr 25, 2022

हाल में ही केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सिलेबस में कई बड़े बदलाव किए है। हालांकि सीबीएसई के सिलेबस में बदलाव को लेकर लगातार राजनीति भी हो रही है। इन सबके बीच बोर्ड के रिवाइज्ड सिलेबस को लेकर राहुल गांधी ने ट्विटर पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। राहुल गांधी ने इस बदलाव को 'दमनकारी' बताया है। इसके साथ ही राहुल गांधी ने शिक्षा बोर्ड और आरएसएस पर भी कटाक्ष किया। राहुल गांधी ने इस बदलाव को लेकर ट्वीट करते हुए इसे राष्ट्रीय शिक्षा श्रेडर बताया। इसका अर्थ समझने की कोशिश करें तो राहुल गांधी इसे सीधा राष्ट्रीय शिक्षा को बर्बाद करने वाला कदम बता रहे हैं। राहुल गांधी ने सीबीएसई को सेंट्रल बोर्ड ऑफ सप्रेसिंह एजुकेशन भी कहा है। राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में फैज की कविता, लोकतंत्र और विविधता, मुगल कोर्ट, गुटनिरपेक्ष आंदोलन इत्यादि जैसे कुछ विषयों को रखा है। यह ऐसे विषय हैं जिन्हें इस बार के सिलेबस में हटा दिया गया है। अब इसी को लेकर राहुल गांधी सरकार पर निशाना साध रहे हैं। दरअसल, सीबीएसई ने कक्षा 11 और 12 के इतिहास एवं राजनीति विज्ञान पाठ्यक्रम से गुटनिरपेक्ष आंदोलन, शीतयुद्ध के दौर, अफ्रीकी-एशियाई क्षेत्रों में इस्लामी साम्राज्य के उदय, मुगल दरबारों के इतिहास और औद्योगिक क्रांति से संबंधित अध्याय हटा दिए हैं। इसी तरह, कक्षा 10 के पाठ्यक्रम में खाद्य सुरक्षा से संबंधित अध्याय से ‘कृषि पर वैश्वीकरण का प्रभाव’ विषय को हटा दिया गया है। इसके साथ ही धर्म, सांप्रदायिकता और राजनीति-सांप्रदायिकता धर्मनिरपेक्ष राज्य खंड से फैज अहमद फैज की दो उर्दू कविताओं के अनुवादित अंश को भी इस साल बाहर कर दिया गया है। 

प्रमुख खबरें

Kannur में भीषण Road Accident, खड़े ट्रक से टकराई लॉरी; 2 मैकेनिकों की मौत

Iran-US Economic War | तेल की एक भी बूंद एक्सपोर्ट नहीं होने देंगे, ईरान ने होर्मुज़ जलडमरूमध्य पर दी इकोनॉमिक वॉर की बड़ी चेतावनी

Revanth Reddy ब्रिटेन दौरा बीच में खत्म कर Hyderabad लौटे, लंबित मसलों पर रहेगा ध्यान

Sultanpur Police encounter में तीन बदमाश अरेस्ट, चोरी के जेवरात और तमंचा बरामद