राहुल गांधी की झारखंड में सभा सुपर फ्लॉप रही: भाजपा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 10, 2019

रांची। भाजपा ने सोमवार को यहां कहा कि झारखंड को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही पसंद है और यही वजह है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सभा में उतनी भीड़ आयी जितनी भाजपा के प्रदेश नेताओं के नुक्कड़ सभा में उमड़ती है। प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने आज यहां संवाददाता सम्मेलन में यह दावा किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की आज की रांची और बड़कागांव की रैली सुपर फ्लॉप रही क्योंकि वहां सुनने वाली जनता नदारद थी।

प्रतुल शाहदेव ने कहा कि ’झारखंड को वैसे भी मोदी ही पसंद है क्योंकि अगर रैलियों और उन सीटों पर सफलता के स्ट्राइक रेट की बात करें तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का स्ट्राइक रेट 80.9 प्रतिशत है जबकि राहुल गांधी का मात्र 18.1 प्रतिशत है जो कि साफ दिखाता है कि झारखंड की जनता को राहुल गांधी से कोई लगाव नहीं है। प्रतुल ने कहा कि आकंठ भ्रष्टाचार में डूबी कांग्रेस पार्टी के राहुल गांधी जब भ्रष्टाचार की बात करते हैं तो यह हास्यास्पद लगता है। उन्होंने कहा कि अभी कुछ दिन पहले आर्थिक मामलों के अपराध में जेल की सजा काट चुके चिदंबरम झारखंड आकर अर्थव्यवस्था पर पाठ पढ़ा कर जाते हैं जबकि कांग्रेस की 2 जी, 3 जी, 4 जी, दामाद जी श्रृंखला के घोटालों की एक लंबी फेहरिस्त है। उसके बाद भी जब यह घोटालों की बात करते हैं तो यह एक चुटकुला जैसा लगता है।

इसे भी पढ़ें: राहुल ने साधा रघुवर दास पर निशाना, बताया सबसे भ्रष्ट व्यक्ति

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को बड़कागांव और रांची के बीआईटी मेसरा में दो चुनाव सभाएं कीं जिनमें उन्होंने देश में बलात्कार की घटनाओं एवं झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास के कथित भ्रष्टाचार पर भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी को घेरा।

प्रमुख खबरें

LPU में रातभर हंगामा, सुबह फिर हाईवे जाम; रेप के दावे पर Punjab Police ने क्या कहा?

डेयरी क्षेत्र को VB-G RAM G योजना में शामिल करने की केंद्र से मांग करेगा Kerala

जनगणना, 9/11 और सर्जिकल स्ट्राइक... Mann Ki Baat में PM Modi ने इन मुद्दों पर की बात

Cars24 अगले साल अप्रैल तक IPO के लिए DRHP दाखिल करने की तैयारी में