'राहुल गांधी ने दिया गैर जिम्मेदाराना बयान', अश्विनी वैष्णव बोले- हिंदुओं को हिंसक बताना, ये नेता विपक्ष को शोभा नहीं देता

By अंकित सिंह | Jul 01, 2024

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के पहले संबोधन को लेकर सिसायी बवाल शुरू हो गया है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि राहुल गांधी ने कई गैर जिम्मेदाराना बयान दिए। उन्होंने कहा कि हिंदुओं को हिंसक बताना, ये नेता विपक्ष को शोभा नहीं देता। सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि राहुल गांधी ने अग्निवीर मुद्दा, अयोध्या भूमि अधिग्रहण मुआवजे पर लोकसभा को गुमराह किया। उन्होंने दावा किया कि राहुल गांधी ने हिंदुओं का घोर अपमान किया है ; पी चिदंबरम, सुशील शिंदे ने गृह मंत्री रहने के दौरान हिंदू आतंक शब्द का उल्लेख किया था। 

भाजपा नेता ने कहा कि अयोध्या में मुआवजे को लेकर राहुल गांधी ने गुमराह किया. राज्य सरकार ने मुआवजे को लेकर आंकड़े दिये हैं। उन्होंने कहा कि 4215 प्रभावित दुकानदारों को 1253 करोड़ रुपये दिये गये हैं। इसके अलावा जनसहयोग से स्थानांतरण भी किया गया है। उन्होंने कहा कि आज राहुल गांधी ने संपूर्ण हिंदू समाज को हिंसक बताया है, असत्यवादी बताया है... उन्होंने हिंदू समाज का घोर अपमान किया है। ये भी पहली बार नहीं है... ये कांग्रेस की पुरानी पद्धति है।

इसे भी पढ़ें: 'First day, worst show', राहुल गांधी पर जेपी नड्डा का पलटवार, बोले- झूठ और हिंदू नफरत से भरा था भाषण

भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि राहुल गांधी ने आज संपूर्ण हिंदू समाज को हिंसक कहा है। उन्होंने जो आज बोला है, वो कांग्रेस की फितरत बन चुकी है। वहीं किरेन रिजिजू ने कहा कि राहुल गांधी जब नेता विपक्ष हुए तो हम सोच रहे थे कि उनके आचरण में कुछ सकारात्मक बदलाव होगा, ऐसा हम उम्मीद कर रहे थे, लेकिन ऐसा नहीं देखने को मिला। आज जब उन्होंने अपनी बात रखनी शुरू की तो गरिमाहीन बातें कर रहे थे। इससे हमें काफी पीड़ा हुई। राहुल गांधी ने संसद की गरिमा को गिरा दिया। 

प्रमुख खबरें

Israel के PM Benjamin Netanyahu ने भारतीय पायलट Smit Machhar को बताया दुनिया का नायक

Gajakesari Yoga 2026 से इन चार राशियों के करियर और व्यापार में उन्नति

Indian Ambassador Vinay Mohan Kwatra ने अमेरिकी सीनेटर Angela Alsobrooks से ऊर्जा सुरक्षा पर की बात

Trigrahi Yog: कर्क राशि में गुरु मंगल और चंद्रमा की युति से बना Trigrahi Yog चार राशियों के लिए शुभ