नम आंखों से राहुल गांधी ने वाजपेयी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 17, 2018

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के आवास पर पहुंचकर उनको श्रद्धांजलि दी। लंबी बीमारी के बाद कल शाम एम्स में वाजपेयी ने अंतिम सांस ली। वह 93 वर्ष के थे। पार्टी के मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष कृष्णा मेनन मार्ग स्थित वाजपेयी के आवास पर सुबह करीब 8:45 बजे पहुंचे और दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की। इससे पहले कल रात पार्टी की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित की थी।

 

राहुल गांधी ने वाजपेयी के निधन पर दुख प्रकट करते हुए कहा था, 'आज भारत ने अपना एक महान सपूत खो दिया। वाजपेयी जी को करोड़ों लोग स्नेह और सम्मान देते थे। उनके परिवार एवं चाहने वालों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। हम उनकी कमी महसूस करेंगे।'।

 

सोनिया गांधी ने वाजपेयी के निधन पर शोक प्रकट करते हुए कहा कि वाजपेयी जीवन भर लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए खड़े रहे और यह प्रतिबद्धता उनके हर काम में परिलक्षित होती थी। मनमोहन सिंह ने कहा कि राष्ट्र के प्रति वाजपेयी की सेवाओ को लंबे समय तक याद किया जाएगा।

प्रमुख खबरें

PM Modi पर चुनावी बैन की याचिका पर HC में आज होगी सुनवाई, छह साल रोक लगाने की मांग

Indian Tourism: संपूर्ण भारत दर्शन का देखते हैं सपना तो इस तरह बनाएं प्लान, खर्च हो सकते हैं इतने रुपए

MDH-Everest की मुश्किल अब अमेरिका में भी बढ़ी

Skin Care Tips: स्किन को फायदे की जगह नुकसान पहुंचा सकता है Vitamin C सीरम, जानिए इस्तेमाल का तरीका