राहुल गांधी ने गुजरात और महाराष्ट्र के स्थापना दिवस पर दोनों राज्यों के लोगों को शुभकामनाएं दीं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 01, 2022

नयी दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को गुजरात और महाराष्ट्र के स्थापना दिवस के अवसर पर दोनों राज्यों के लोगों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने देश की प्रगति में गुजरात और महाराष्ट्र के योगदान की तारीफ की। राहुल ने श्रम दिवस के अवसर पर मजदूरों के योगदान की भी सराहना की और कहा कि किसी भी देश का विकास मजदूरों के बिना असंभव है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा, “मेरे सारे मजदूर भाइयों और बहनों को अंतरराष्ट्रीय श्रम दिवस की शुभकामनाएं, जिन्होंने अपने जीवन को राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित कर दिया।” उन्होंने कहा, “परिस्थितियां चाहे जितनी कठिन हों, कांग्रेस पार्टी और मैं आपके साथ हैं।”

प्रमुख खबरें

Russian Army में फंसे 69 भारतीयों पर MEA ने मांगी जानकारी, 139 को अब तक कराया गया मुक्त

Vrindavan के गुरुकुल में पानी की टंकी साफ करने उतरे 4 छात्रों की मौत

असम के Guwahati में बिना वैध दस्तावेजों के मिले 18 Bangladeshi नागरिक, होटल संचालक समेत 4 भी गिरफ्तार

IOC अधिकारी Mahesh Shelke हत्याकांड में हिंगोली पुलिस ने महिला समेत चार को पकड़ा