जल्लीकट्टू आयोजन में शामिल हुए राहुल गांधी, बोले- तमिलनाडु की संस्कृति भविष्य के लिए आवश्यक है

By अनुराग गुप्ता | Jan 14, 2021

चेन्नई। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वायनाड से सांसद राहुल गांधी मदुरै में हैं। जहां पर उन्होंने पोंगल के मौके पर जल्लीकट्टू के आयोजन में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि तमिलनाडु के कल्चर को देखना और यहां के इतिहास को समझना काफी प्यारा अनुभव था। मैं काफी खुश हूं कि जल्लीकट्टू को व्यवस्थित और सुरक्षित ढंग से आयोजित किया जा रहा है जिसमें बैल और युवा दोनों ही सुरक्षित हैं और यहां मौजूद हर किसी का ध्यान रखा जा रहा है।

इसे भी पढ़ें: राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- बातों में उलझाने की कोशिश बेकार, किसान सरकार के इरादे समझता है 

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक राहुल गांधी ने जल्लीकट्टू के आयोजन पर खुशी जाहिर की और वहां मौजूद लोगों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं यहां आया हूं क्योंकि मुझे लगता है कि तमिल संस्कृति, भाषा और इतिहास भारत के भविष्य के लिए आवश्यक है और इसका सम्मान करने की जरूरत है। मैं यहां पर उन लोगों को संदेश देने के लिए आया हूं जो यह सोचते हैं कि वो तमिल संस्कृति को खत्म कर देंगे।

प्रमुख खबरें

अमेरिकी बेस पर Iran का बड़ा Missile Attack, Jordan ने हवा में ही किया नाकाम, तनाव चरम पर

Sanju Samson को बाहर करने पर R Ashwin का BCCI पर बड़ा हमला, बोले- यह सरासर नाइंसाफी है

Argentina की जीत पर Egypt का हंगामा, रेफरी विवाद पर FIFA का कड़ा जवाब- हमारे फैसलों पर सवाल न उठाएं।

फुटबॉल का विवाद सियासत में पहुंचा, New York Mayor बोले- रेफरी के गलत फैसले से हारा Egypt