रात में उड़ान संचालन की सुविधा नहीं होने के कारण Rahul Gandhi को लातूर में रूकना पड़ा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 25, 2024

कांग्रेस नेता राहुल गांधी को बुधवार को महाराष्ट्र के लातूर शहर में रूकना पड़ा क्योंकि स्थानीय हवाई अड्डे पर रात के समय उड़ान संचालन की कोई सुविधा नहीं है। गांधी को अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दिल्ली रवाना होना था। पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी।

इससे पहले, गांधी अमरावती से अपराह्न लगभग तीन बजे लातूर हवाई अड्डे पर पहुंचे और पार्टी उम्मीदवार प्रणीति शिंदे के समर्थन में एक चुनाव रैली के लिए हेलीकॉप्टर से सोलापुर के लिए उड़ान भरी।

सूत्रों ने बताया कि वह रैली के बाद शाम करीब छह बजे लातूर लौट आए लेकिन अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दिल्ली के लिए उड़ान नहीं भर सके क्योंकि विमान रात में स्थानीय हवाई अड्डे पर नहीं उतर सकते। उन्होंने बताया कि इसके बाद गांधी रात्रि विश्राम के लिए शहर के एक होटल में चले गए।

वह सुबह दिल्ली लौट जायेंगे। सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने पार्टी विधायक और राज्य के पूर्व मंत्री अमित देशमुख से मुलाकात की और उनके साथ महाराष्ट्र की राजनीतिक स्थिति पर चर्चा की।

प्रमुख खबरें

Cristiano Ronaldo बने Perplexity के निवेशक, भारतीय मूल के CEO अरविंद श्रीनिवास के साथ नई AI साझेदारी

कराची की निकिता नागदेव का आरोप पति ने दिल्ली में दूसरी शादी रचाई, अब भारत में न्याय की मांग।

Delhi में छठ जल विवाद पर सीएम रेखा गुप्ता का पलटवार, विपक्ष पर आस्था रोकने का आरोप

Indigo Airlines crisis: 650 उड़ानें रद्द, DGCA ने CEO को नोटिस जारी, यात्रियों और पर्यटन पर असर