राहुल गांधी ने बस्तर के इस नेता को सौंपी छत्तीसगढ़ कांग्रेस की कमान

By अभिनय आकाश | Jun 28, 2019

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मोहन मरकाम को छत्तीसगढ़ का अध्यक्ष नियुक्त किया है। बता दें कि बीते दिनों मोहन मरकाम और वरिष्ठ आदिवासी विधायक मनोज मंडावी से पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने मुलाकात की थी। राहुल ने उनके राजनीतिक करियर, उनके किए गए कार्य, कब से राजनीति में हैं, छत्तीसगढ़ की राजनीति के बारे में उनकी सोच, संगठन के कामकाज, सरकार की कार्यप्रणाली, विधानसभा और लोकसभा के परिणामों पर उनकी राय जैसे कई सवाल पूछे थे। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भूपेश बघेल के स्थान पर मरकाम की नियुक्ति की है।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद बस्तर के किसी नेता को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनने का अवसर नहीं मिला है। वैसे, राज्य बनने से पहिले भी मध्यप्रदेश के समय में छत्तीसगढ़ से अध्यक्ष हुए लेकिन, वे भी बस्तर के बाहर से रहे। मगर मोहन मरकाम पहले अध्यक्ष हैं जो कि बस्तर से होगें। 

इसे भी पढ़ें: लोस चुनाव में हार की जिम्मेदारी लेते हुए मैंने प्रदेश अध्यक्ष पद से की थी इस्तीफे की पेशकश: कमलनाथ

कौन हैं मोहम मरकम

मोहन मरकम कोडागांव से विधायक हैं। उनके पार्टी के सभी सीनियर नेताओं से उनके अच्छे संबंध हैं। हालांकि, टीएस सिंहदेव से उनकी नजदीकियां अधिक है। लेकिन, सीएम भूपेश बघेल से भी उनके करीबी संबंध हैं। मोहन मरकाम 2013 और 2019 लगातार दो बार के विधायक हैं।

प्रमुख खबरें

FCRA Bill 2026: विदेशी फंडिंग पर रोक नहीं लगाएगा नया FCRA बिल, एम्बेसडर विनय क्वात्रा ने दी सफाई

Jharkhand Students Protest: छात्र आंदोलन के चलते रांची में स्कूल बंद, विधानसभा के पास सुरक्षा कड़ी

Jharkhand में JSSC छात्रों का प्रदर्शन तेज, सरकार से बातचीत बेनतीजा होने के बाद आज विधानसभा की ओर मार्च

Sawan Tradition: सावन में बेटियों का घर आना क्यों माना जाता है सौभाग्य? जानिए सोलह श्रृंगार और Gifts का महत्व