भारतीय सेना के बारे में गैर जिम्मेदाराना बयानबाजी करते रहे हैं राहुल गांधी: मदन राठौड़

By PTI | Aug 05, 2025

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राजस्थान इकाई के अध्यक्ष मदन राठौड़ ने मंगलवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर सेना के बारे में तथ्यहीन और गैर-जिम्मेदाराना बयान देने का आरोप लगाया। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के सेना से संबंधित एक बयान पर उच्चतम न्यायालय द्वारा नाखुशी जताए जाने के बाद राठौड़ ने यह टिप्पणी की है। राठौड़ ने यहां पत्रकारों से कहा, उच्चतम न्यायालय की ओर से बार-बार फटकार लगाया जाना यह दर्शाता है कि राहुल गांधी विशेषकर भारतीय सेना के संदर्भ में तथ्यहीन, गैर-जिम्मेदाराना और राष्ट्रविरोधी बयानबाजी करते रहे हैं।”

इसे भी पढ़ें: दिल्ली में साइबर धोखाधड़ी गिरोह का भंडाफोड़, बैंक अधिकारी बनकर लोगों को ठगने के पांच आरोपी गिरफ्तार

राठौड़ ने कहा कि चीन ने 1962 में जवाहरलाल नेहरू के प्रधानमंत्री रहते हुए भारतीय जमीन हड़प ली थी। उन्होंने कहा, “1962 में जब देश के प्रधानमंत्री नेहरू थे तब चीन ने जमीन हड़पी थी। आज जब हमारी सेना पूरी मजबूती से खड़ी है, तब भी राहुल गांधी कहते हैं कि 2000 वर्ग किलोमीटर जमीन चीन ने ले ली।

प्रमुख खबरें

Shreyas Iyer ने Japan की मेहमाननवाजी को बताया शानदार, ऐतिहासिक T20I को लेकर दिखे उत्साहित

1 करोड़ की धोखाधड़ी और 86 SIM जब्त, Odisha Police ने पकड़ा Online Betting गैंग

Gautam Gambhir ने गृह मंत्री Amit Shah से की मुलाकात, मार्गदर्शन के लिए जताया आभार

हाथ में हथियार, आंखों में गुस्सा और पानी के अंदर एक्शन, MYSAA Teaser में छाईं Rashmika Mandanna