राहुल गांधी को सलाहकारों ने किया हुआ है गुमराह: मनमोहन वैद्य

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 16, 2018

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सह सरकार्यवाह (संयुक्त महासचिव) मनमोहन वैद्य ने रविवार को कहा कि ऐसा नहीं है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी संघ के सामाजिक कार्य के बारे में नहीं जानते हैं, लेकिन ऐसा लगता है कि उनके सलाहकारों ने उन्हें राजनीतिक लाभ के वास्ते संगठन और हिंदुत्व पर हमला करने के लिए राजी किया हुआ है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में लोगों को देश हित के लिए मतभेदों से ऊपर उठना चाहिए।

 

उन्होंने कहा,‘‘ऐसा नहीं है कि राहुल गांधी को यह पता नहीं है कि पूरी दुनिया आईएसआईएस, मुस्लिम ब्रदरहुड द्वारा प्रभावित और परेशान है और ऐसा भी नहीं है कि वह संघ द्वारा किये गये सामाजिक कार्यों से अवगत नहीं हैं। ऐसा लगता है कि वह राजनीतिक लाभ के लिए अपने सलाहकारों द्वारा आरएसएस और हिंदुत्व पर हमला करने के लिए राजी हुए हैं।’’ राहुल गांधी ने हाल में आरएसएस की तुलना मुस्लिम ब्रदरहुड से की थी। मुस्लिम ब्रदरहुड अरब विश्व में एक सुन्नी इस्लामी संगठन है। 

 

वैद्य ने कहा कि समाज में संघ के लिए समर्थन और स्नेह बढ़ रहा है और सभी क्षेत्रों के लोग उसके रचनात्मक कार्य की प्रशंसा कर रहे हैं। आरएसएस ने ऐसे संकेत दिये थे कि वह कल से शुरू होने वाली अपनी तीन दिवसीय व्याख्यान श्रृंखला में कांग्रेस अध्यक्ष को आमंत्रित कर सकता है। राहुल गांधी के अलावा माकपा के महासचिव सीताराम येचुरी जैसे विपक्षी दलों के कई अन्य नेताओं को भी इस कार्यक्रम में आमंत्रित किया जा सकता है। संघ विभिन्न विचारधाराओं का प्रतिनिधित्व करने वाले लोगों को आमंत्रित करना चाहता है।

प्रमुख खबरें

कनाडा और उड़ानों, वायु मार्गों को जोड़ने के लिए भारत के साथ काम कर रहा : PM Trudeau

भीषण गर्मी के बीच Jharkhand सरकार ने 8वीं तक की कक्षाएं निलंबित कीं

Ola Mobility के CEO हेमंत बख्शी का इस्तीफा, 10-15 प्रतिशत कर्मचारियों की हो सकती छंटनी

अमेठी, रायबरेली से उम्मीदवारों पर फैसले के लिए खरगे को अधिकृत किया गया: Congress