'आपको चोट तो नहीं लगी?' सड़क दुर्घटना का शिकार हुए व्यक्ति की Rahul Gandhi ने की मदद, देखें Video

By अंकित सिंह | Aug 09, 2023

लोकसभा में अपने भाषण से पहले, राहुल गांधी ने एक दुर्घटना का शिकार हुए एक व्यक्ति की मदद की। कांग्रेस ने बुधवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष गांधी का एक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्हें अपने वाहन से गिरे एक व्यक्ति की मदद करते देखा जा सकता है। कांग्रेस के मुताबिक, उन्होंने अपनी कार रोकने को कहा और उस शख्स के पास जाकर उसका हाल जाना। कांग्रेस ने अपने ट्वीट में लिखा "आपको चोट तो नहीं लगी?" रास्ते में जाते समय राहुल गांधी जी ने देखा कि एक स्कूटर चालक बीच सड़क पर गिर गया है। वे गाड़ी रुकवाकर चालक के पास गए और उसका हाल पूछा। जननायक।"

 

इसे भी पढ़ें: Sansad में अविश्वास प्रस्ताव पर पहले क्यों नहीं बोले राहुल गांधी? कांग्रेस ने कर दी चूक या फिर है कोई और रणनीति


हिन्दुस्तान का क़त्ल किया 

अविस्वास प्रस्ताव पर बोलते हुए राहुल ने कहा कि जब मैंने (यात्रा) शुरू की, तो मेरे दिमाग में था कि अगर मैं 10 किमी दौड़ सकता हूं तो 25 किमी पैदल चलना कोई बड़ी बात नहीं है। आज जब मैं उस भावना को देखूं तो यह अहंकार था। उस समय मेरे मन में अहंकार था। लेकिन भारत अहंकार को एक पल में मिटा देता है। 2-3 दिन में मेरे घुटनों में दर्द शुरू हो गया, पुरानी चोट थी। पहले कुछ दिन में जो भेड़िया निकला था वो चींटी बन गया। जो हिंदुस्तान को अहंकार से देखें निकला निकला वो पूरे का पूरा अहंकार गायब हो गया। उन्होंने कहा कि इनकी राजनीति ने मणिपुर को नहीं हिन्दुस्तान को मणिपुर में मारा है। हिन्दुस्तान का क़त्ल किया है।

प्रमुख खबरें

Tech कंपनी में बड़ा फेरबदल: Layoffs के बाद Hillary Maxson बनीं नई CFO, AI पर होगा बड़ा निवेश

Aviation Sector से MSME तक को मिलेगी Oxygen, सरकार ला रही नई Loan Guarantee Scheme

Air India के Top Level पर बड़ा फेरबदल, CEO Campbell Wilson का इस्तीफा, नए बॉस की तलाश तेज

Candidates Tournament: Tan Zhongyi की एक गलती पड़ी भारी, Vaishali ने मौके को जीत में बदला