आर्टिकल 370 हटाने के बाद पहली बार कश्मीर में राहुल गांधी, कहा- लोकतांत्रिक ढांचे पर हो रहा आक्रमण

By अंकित सिंह | Aug 10, 2021

जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 के हटने के बाद आज पहली बार कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पहली बार घाटी के दौरे पर हैं। अपने दौरे के दौरान उन्होंने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। राहुल ने कहा कि मोदी के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी। मैं नफरत के खिलाफ लड़ता हूं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सेना अहिंसा की सेना है। उन्होंने कहा कि हमें बोलने नहीं दिया जाता है। राहुल ने आरोप लगाया कि लोकतांत्रिक ढांचे पर हमले हो रहे हैं। राहुल ने साफ तौर पर कहा कि संसद में हमें बोलने नहीं दिया जाता है। राहुल ने कहा कि देश में साफ-सुथरे तरीके से चुनाव जरूरी है। हम अपनी राजनीति में हिंसा और नफरत का प्रयोग नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि हम जम्मू-कश्मीर के लिए पूर्ण राज्य की बहाली और यहां स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव की मांग करते हैं। राहुल के साथ कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद भी मौजूद रहे। गुलाम नबी आजाद ने कहा कि चुनाव जल्दी होने चाहिए, उससे पहले राज्य का दर्जा मिलना चाहिए। कश्मीरी पंडितों को वापस लाना चाहिए। नए कानून में जब राज्य का दर्ज़ा मिलेगा जमीन और नौकरी पहले की तरह होनी चाहिए। 

प्रमुख खबरें

Donald Trump से इस साल दो और बार मिल सकते हैं शी चिनफिंग, दिया चीन आने का न्योता

उत्तराखंड में Rajya Sabha Seat के लिए BJP ने शुरू की 24 नामों पर चर्चा

एशियाई खेलों में Elavenil Valarivan ने जीता रजत, ओलंपिक चैम्पियन को हराकर बढ़ा आत्मविश्वास

Dr Virendra Kumar और Rekha Gupta ने दिल्ली में 62 दिव्यांग प्रतिभाओं को किया सम्मानित