राहुल गांधी काबिल नेता हैं, पर अच्छे वक्ता नहीं: महाराष्ट्र के नेता प्रतिपक्ष वडेट्टीवार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 09, 2023

महाराष्ट्र के नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने सोमवार को कहा कि पार्टी सांसद राहुल गांधी एक काबिल नेता है, लेकिन वह एक अच्छे वक्ता नहीं हैं। वडेट्टीवार ने ‘एमआईटी वर्ल्ड पीस यूनिवर्सिटी (डब्ल्यूपीयू)’ में ‘स्कूल ऑफ गवर्नेंस’ द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में छात्रों को राजनीति में एक अच्छा वक्ता होने का महत्व समझाते हुए यह बात कही। उन्होंने यह भी कहा कि वरिष्ठ नेताओं को राजनीति में युवा पीढ़ी को मौका देना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘राजनीति में एक अच्छा वक्ता होना जरूरी है। राहुल गांधी एक काबिल नेता हैं, लेकिन वह एक अच्छे वक्ता नहीं हैं। आपको सबसे पहले एक अच्छा वक्ता बनना होगा।

यह पीढ़ी प्रशिक्षण लेकर तैयार हो रही है और इसीलिए हमने ठहरने का फैसला किया है।’’ वडेट्टीवार ने कहा कि राजनीति की खासियत यह है कि हर नेता को लगता है कि वह युवा है। महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता ने कहा, ‘‘जब मैंने पहली बार चुनाव लड़ा, तो मुझे (चुनाव लड़ने के लिए) 78,000 रुपये मिले, लेकिन यह मत पूछिए कि कितनी रकम की जरूरत होती है, नहीं तो चुनाव आयोग मेरे पीछे पड़ जाएगा।

प्रमुख खबरें

ICC T20 World Cup: Shafali Verma का बड़ा बयान, ऑस्ट्रेलिया को हराने का भरोसा, Semifinal पर नजर

Rajnath Singh का बयान अफवाहों का था जवाब, Operation Sindoor पर भ्रम फैलाने वालों को MoD ने दिया करारा जवाब

China के 109 मंजिला बुर्ज खलीफा से टकराया विमान, उड़ गए परखच्चे, Video

TET पेपर लीक पर सियासी घमासान, राहुल गांधी बोले- हर युवा असुरक्षित, ये भविष्य की चोरी है