'देश की एकता को खत्म कर रहे राहुल गांधी', CM Yogi बोले- उन्हें देश वासियों से मांगनी चाहिए माफी

By अंकित सिंह | Sep 11, 2024

संयुक्त राज्य अमेरिका यात्रा के दौरान अपनी विवादास्पद टिप्पणियों को लेकर राहुल गांधी को आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह 'भारत विरोधी अलगाववादी समूहों के नेता' बनने की ओर बढ़ रहे हैं। योगी ने एक्स पर लिखा कि कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी भारत विरोधी अलगाववादी समूह के नेता बनने की ओर अग्रसर हैं। उन्होंने कहा कि इनका एकमात्र लक्ष्य भारत की एकता, अखण्डता और सामाजिक समरसता को छिन्न-भिन्न करके देश को गृह युद्ध की ओर धकेलना है।

इसे भी पढ़ें: अभ्यर्थियों ने पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया द्वारा चयन के लिए मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में NDA सरकार शोषित, पीड़ित और वंचित के उत्थान के लिए कृतसंकल्पित है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी द्वारा देश में विभाजन के बीज रोपने का प्रयास निंदनीय है। उन्हें इसके लिए देश वासियों से माफी मांगनी चाहिए। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई के सिख प्रकोष्ठ के सदस्यों ने सिख समुदाय के संबंध में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान के खिलाफ बुधवार को 10 जनपथ के निकट प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों में महिलाएं भी शामिल थीं। प्रदर्शनकारियों ने नारे लगाते हुए और तख्तियां लेकर विज्ञान भवन से मार्च करते हुए गांधी के आवास 10 जनपथ की ओर जाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया। 

प्रमुख खबरें

Russian Army में भर्ती न हों भारतीय नागरिक, Ministry of External Affairs ने जारी की एडवाइजरी

Allahabad High Court का निर्देश, पुलिस थानों में 24 घंटे चालू रहने चाहिए CCTV कैमरे

Delhi में सबसे गोल-मटोल कुत्ते के खिताब के लिए Gola और Gugu के बीच फाइनल मुकाबला

सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार: AAP ने मंत्री Parvesh Verma के खिलाफ ACB में दर्ज कराई शिकायत