राहुल को प्रह्लाद जोशी ने बताया नकली गांधी, बोले- वो महात्मा गांधी के नहीं हैं वंशज

By अनुराग गुप्ता | Aug 05, 2022

नयी दिल्ली। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने शुक्रवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को नकली गांधी बताया। दरअसल, राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को महंगाई, बेरोजगारी जैसे मुद्दे पर घेरते हुए आरोप लगाया कि देश में लोकतंत्र नहीं है।

प्रह्लाद जोशी ने कहा कि जहां तक मल्लिकार्जुन खड़गे को ईडी द्वारा बुलाए जाने की बात है तो वह उस कंपनी के सीईओ हैं।अगर उनको बुलाया जा रहा है तो उन्हें सहयोग करना चाहिए। राहुल गांधी और सोनिया गांधी को बुलाया गया था तब संसद का सत्र नहीं चल रहा था तब भी उन्होंने सहयोग नहीं किया था।

इसे भी पढ़ें: भाजपा का कांग्रेस पर पलटवार, कहा- संसद में चर्चा के दौरान आते नहीं हैं राहुल, क्या कांग्रेस में है लोकतंत्र ? 

लोकतंत्र की हो रही हत्या

राहुल गांधी ने कहा कि लोकतंत्र की हत्या हो रही है। इस देश ने 70 साल में बनाया उसको 8 साल में खत्म कर दिया गया। आज हिंदुस्तान में लोकतंत्र नहीं है बल्कि 4 लोगों की तानाशाही है। उन्होंने कहा कि हम महंगाई, बेरोज़गारी और समाज को जो बांटा जा रहा है उसका मुद्दा संसद में उठाना चाहते हैं लेकिन हमें बोलने नहीं दिया जाता।

प्रमुख खबरें

UN में नेतन्याहू के सामने बुर्के वाली डिप्लोमैट का तहलका, हिली दुनिया !

Fatty Liver की समस्या दूर करने के लिए डाइट में शामिल करें Fiber और Protein

Ishwar Chandra Vidyasagar Birth Anniversary: बंगाल पुनर्जागरण के प्रमुख स्तंभ थे ईश्वरचंद्र विद्यासागर

West Indies के खिलाफ वनडे सीरीज में Rohit Sharma और Virat Kohli पर रहेंगी निगाहें