'राहुल गांधी कोई धमकी से डरने वाले नहीं हैं', जयराम रमेश बोले- ये राजनीतिक लड़ाई बरकरार रहेगी

By अंकित सिंह | Mar 24, 2023

राहुल गांधी को लेकर देश की राजनीति फिलहाल गर्म है। राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द होने पर कांग्रेस सरकार पर जबरदस्त तरीके से हमलावर है। इन सबके बीच कांग्रेस ने एक संवाददाता सम्मेलन करके मोदी सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि हम सभी जानते हैं कि राहुल गांधी संसद के अंदर और बाहर दोनों जगह निडर होकर बोलते रहे हैं। उन्होंने सामाजिक मुद्दों, आर्थिक मुद्दों, राजनीतिक मुद्दों पर बिना किसी डर के बात की है और स्पष्ट रूप से वह इसके लिए कीमत चुका रहे हैं। सिंघवी ने कहा कि यह सरकार परेशान है क्योंकि वह तथ्यों और आंकड़ों के साथ बात करते हैं। यह सरकार उनकी आवाज को दबाने के लिए नई तकनीक ढूंढ रही है।

इसे भी पढ़ें: Rahul को लोकसभा की कार्यवाही में हिस्सा नहीं लेना चाहिए था: सुशील मोदी

जयराम रमेश ने कहा कि वो जानते हैं कि भारत जोड़ो यात्रा ने न केवल कांग्रेस संगठन में नई उमंग जगाई है बल्कि पूरे देश में एक नया उत्साह, भविष्य का रास्ता दिखाया है। भारत जोड़ो यात्रा की सफलता के कारण राहुल गांधी को कीमत चुकानी पड़ी है। राज्सथान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि जिस तरह का भय, हिंसा का माहौल देश में बना है, उसमें ED, न्यायपालिका, चुनाव आयोग पर दबाव है। ये तानाशाही प्रवृत्ति है। उन्होंने कहा कि संसद चल नहीं पा रही, एक सांसद बोल नहीं पा रहा। भारत जोड़ो यात्रा से सरकार घबराई हुई है इसलिए विपक्ष की कोई मांग पूरी नहीं होने दे रही। 

प्रमुख खबरें

Haldiram की बड़ी लापरवाही! Faridabad में Expired मिठाई बेचने पर Consumer Court ने ठोका जुर्माना

West Bengal Election: पहले चरण के लिए 2407 कंपनियां तैनात, चप्पे-चप्पे पर होगी Central Forces की नजर

Top 10 Breaking News 15 April 2026 | Raghav Chadha Z+ Security Withdrawn | TCS Nashik Conversion Case | आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें

Mohini Ekadashi 2026: 26 या 27 अप्रैल? जानें मोहिनी एकादशी व्रत की सही तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा-विधि