Sambhal हिंसा मामले में कूदे Rahul Gandhi, BJP पर साधा निशाना, सुप्रीम कोर्ट से हस्तक्षेप की मांग

By अंकित सिंह | Nov 25, 2024

उत्तर प्रदेश के संभल में हिंसा के एक दिन बाद, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भाजपा पर निशाना साधा है। इसके साथ ही उन्होंने सुप्रीम कोर्ट से इस मामले में जल्द से जल्द हस्तक्षेप करने का भी आग्रह किया। राहुल ने एक्स पर लिखा कि संभल, उत्तर प्रदेश में हालिया विवाद पर राज्य सरकार का पक्षपात और जल्दबाज़ी भरा रवैया बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। हिंसा और फायरिंग में जिन्होंने अपनों को खोया है उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।

उन्होंने आगे लिखा कि मेरी अपील है कि शांति और आपसी सौहार्द बनाए रखें। हम सबको एक साथ जुड़ कर यह सुनिश्चित करना है कि भारत सांप्रदायिकता और नफ़रत नहीं, एकता और संविधान के रास्ते पर आगे बढ़े। उत्तर प्रदेश के संभल की जामा मस्जिद में रविवार को सर्वेक्षण के दौरान हुई हिंसा में घायल एक और व्यक्ति की मौत हो गई जिससे हिंसा में मरने वालों की संख्या बढ़कर चार हो गयी है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। मुरादाबाद परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक मुनिराज जी. ने सोमवार को संवाददाताओं को बताया कि रविवार को हुई हिंसा में घायल होने के बाद मुरादाबाद में भर्ती कराये गये एक और व्यक्ति की मौत हो गयी है। 

इसे भी पढ़ें: संभल में जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हुई हिंसा पर राजनीति शुरू, Akhilesh Yadav ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप

उन्होंने बताया कि जल्द ही शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि हिंसा में मारे गये तीन युवक नईम, बिलाल और नोमान का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। पुलिस उपमहानिरीक्षक ने बताया कि घटना के वीडियो फुटेज के आधार पर उपद्रवियों की पहचान करके उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस बीच, एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि तनावपूर्ण हालात के मद्देनजर जिला प्रशासन ने आगामी 30 नवंबर तक जिले में ‘‘बाहरी’’ लोगों के प्रवेश पर पाबंदी लगा दी है। बयान में कहा गया कि अब किसी भी बाहरी व्यक्ति, सामाजिक संगठन या जनप्रतिनिधि को जिले में दाखिल होने के लिए प्रशासन से अनुमति लेनी होगी। 

प्रमुख खबरें

Jammu में जन्मदिन पर चेहरे पर केक लगाने से भड़का युवक, दोस्त की हत्या के आरोप में दो गिरफ्तार

ना राहुल गांधी, न कोई पार्टी...जेल से बाहर आए स्वतंत्र भारद्वाज, का मोदी-योगी पर बयान वायरल!

PM Modi Birthday पर Ranveer Singh की अनूठी पहल: 1,000 बेटियों की शिक्षा में मदद का लिया संकल्प

फलस्तीनी राजदूत Abdullah Abu Shawesh ने केरलम के मुख्यमंत्री से की मुलाकात