तैयारी करके झूठ बोलते हैं राहुल गांधी... 'वोट चोरी' वाले आरोपों पर बीजेपी का करारा पलटवार

By अंकित सिंह | Aug 08, 2025

चुनाव आयोग पर 'वोट चोरी' को लेकर गंभीर आरोप लगाने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी भाजपा के निशाने पर आ गए हैं। केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता भूपेन्द्र यादव ने कहा कि बहुत दिनों से हमारे देश के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक एटम बम छोड़ने की बात कर रहे थे। मुझे कल किसी मित्र ने कहा कि ये तो जिस पेड़ पर बैठे थे, उसी को कुल्हाड़ी से काटने का काम कर रहे थे। सच कहूं, तो कांग्रेस के युवराज और नेता प्रतिपक्ष की भाषा का जो अहंकार था, वो चुनाव आयोग के कर्मचारियों के लिए था। 

भूपेन्द्र यादव ने कहा कि इस देश की आर्मी, चुनाव आयोग, संसद ये सब ऐसी संस्थाएं हैं, जो स्वायत्त और स्वाधीन होकर काम करती हैं। हम सब इसके द्वारा पूरी तरह नियंत्रित है। इसलिए कोई स्वतंत्र निकाय जब किसी भी राजनीतिक प्रोसेस को फॉलो करती है, तो उसे हम सभी को मानना चाहिए। क्योंकि, इन सभी संस्थाओं को संवैधानिक दर्जा देश के संविधान ने दिया है। अपना हमला जारी रखते हुए उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी ने तैयारी करके बहुत बड़ा झूठ बोला। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में 1 करोड़ वोट बढ़े।

इसे भी पढ़ें: हलफनामा क्यों मांग रहे हैं? राहुल के बाद प्रियंका ने चुनाव धांधली पर EC से पूछे तीखे सवाल

यादव ने कहा कि भारतीय चुनाव आयोग की वेबसाइट पर है कि 2024 में महाराष्ट्र विधानसभा में 9,71,41, 289 वोटर थे और लोकसभा के समय 9,30,61,760 वोटर थे। लोकसभा और विधानसभा के बीच 40 लाख वोट बढ़े, जबकि राहुल गांधी 1 करोड़ बता रहे हैं। तो 60% का मार्जिन हुआ। क्या आगे से वो कुछ भी बोलेंगे, तो क्या उसे 60% माइनस करके समझा जाए। उन्होंने दावा किया कि राहुल गांधी ने जो नकली आख्यान बनाने की कोशिश की है, वो उन्हीं के तथ्यों से पूरी तरह से ध्वस्त हो गया है। अपनी राजनीति के लिए, कांग्रेस पार्टी झूठे दावे गढ़कर भारत की संवैधानिक संस्थाओं को नीचा दिखाने की कोशिश कर रही है। लेकिन हमारा भारतीय संविधान मज़बूत है और भारत की जनता ने बार-बार उनके झूठे दावों को नकारा है।

प्रमुख खबरें

घरेलू आंकड़ों के दम पर दौड़ा बाजार, अब Global Cues और कंपनी के नतीजों पर टिकी नजरें

बच्चों के अश्लील Ads पर भड़की सरकार, Meta-Instagram को भेजा Notice, 7 दिन का अल्टीमेटम

Pakistan में विदेशी महिलाओं से दुष्कर्म, मंत्री Ishaq Dar के पोते पर करोड़ों की Crypto के लिए अपहरण का आरोप

Dehradun DM Ashish Chauhan की सादगी, Tribal Gurukul में बच्चों को दिया Smart Class का तोहफा