राहुल गांधी ने भारत की संवैधानिक संस्थाओं पर ‘अनावश्यक’ टिप्पणी की: मुख्यमंत्री सैनी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 08, 2025

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बृहस्पतिवार को कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह भारत की संवैधानिक संस्थाओं पर ‘अनावश्यक’ टिप्पणियां करते रहते हैं।

सैनी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘ पिछले दो दशकों में उन्होंने (राहुल गांधी ने) राजनीति में स्थापित होने के कई प्रयास किये लेकिन असफल रहे। खुद तो असफल हुए ही, अपने साथ-साथ पूरी कांग्रेस की लुटिया भी डुबो दी।’’

सैनी का यह तीखा हमला राहुल गांधी द्वारा बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और निर्वाचन आयोग के बीच मिलीभगत के जरिए चुनावों में ‘बड़े पैमाने पर आपराधिक धोखाधड़ी’ करने का आरोप लगाए जाने के बाद किया गया।

कांग्रेस नेता ने कर्नाटक के एक निर्वाचन क्षेत्र के आंकड़ों का कथित तौर पर किए गए विश्लेषण का हवाला देते हुए कहा कि यह ‘‘संविधान के खिलाफ अपराध’’ है। सैनी ने कहा, ‘‘बार-बार हरियाणा को लक्ष्य करके वो ‘हरियाणा प्रदेश कांग्रेस’ के संगठन की ढिलाई, नाकामी और गुटबाजी पर पर्दा डालने की असफल कोशिश कर रहे हैं।’’

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘हरियाणा के मेरे परिवारजनों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के आह्वान पर कांग्रेस को नकार कर भारतीय जनता पार्टी को प्रदेश में प्रचंड बहुमत दिया और लगातार तीसरी बार सरकार बनवाई।

प्रमुख खबरें

Womens Hockey World Cup: India ने England को 0-0 पर रोका, शानदार Defence के दम पर अगले राउंड में पहुंची Team India

Raghuram Rajan का बड़ा बयान: AI के इस्तेमाल पर लगे Tax, कर्मचारियों के लिए Training देने वाली कंपनियों को मिले राहत

Cancer के इलाज में बड़ी जीत: Moderna का Personalized Vaccine सफल, Melanoma के मरीजों को मिली नई उम्मीद

Ezri Konsa to Arsenal: इंग्लैंड के डिफेंडर का एस्टन विला से विदा होना तय, 51 मिलियन पाउंड में बनी सहमति