राहुल गांधी छह फरवरी को पंजाब के मुख्यमंत्री उम्मीदवार की घोषणा कर सकते हैं: सूत्र

By रेनू तिवारी | Feb 03, 2022

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के पंजाब दौरे के दौरान पार्टी छह फरवरी को राज्य के लिए अपना मुख्यमंत्री पद के चेहरे की घोषणा कर सकती है।पार्टी सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। राहुल गांधी ने 27 जनवरी को पंजाब के अपने दौरे के दौरान घोषणा की थी कि कांग्रेस पंजाब विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री चेहरे के साथ उतरेगी और इस पर फैसला पार्टी कार्यकर्ताओं से सलाह के बाद लिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: बारिश के साथ तेज हवाओं ने दिल्ली में बढ़ाई ठंड, कई राज्यों में तापमान गिरने की संभावना, पहाड़ों पर होगी भारी बर्फबारी

पिछले कुछ हफ्तों में पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और प्रदेश कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू ने प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से खुद को पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में घोषित करने की बात कही है। प्रतीत होता है कि कांग्रेस चन्नी को तरजीह दे सकती है, जो अनुसूचित जाति समुदाय से हैं और उन्हें दो विधानसभा सीटों चमकौर साहिब और भदौड़ से मैदान में उतारा गया है। कांग्रेस पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की जगह चन्नी को चुनकर अनुसूचित जाति वोट बैंक को मजबूत करने की कोशिश कर रही है, इस समुदाय की पंजाब की आबादी में करीब एक तिहाई हिस्सेदारी है।

प्रमुख खबरें

Bihar Teacher Recruitment: TRE 4.0 के 32,388 पदों के आवेदन में देरी, जानिए कब होंगी नई तारीखें घोषित

1 सितंबर का इतिहास: भारतीय जीवन बीमा निगम की स्थापना और फादर कामिल बुल्के का जन्मदिन

UAE में US Airbase पर Iran का भीषण Drone Attack, Larak Island हमले का लिया बदला

Amit Shah की पहल, Bihar-Jharkhand में Son River जल बंटवारे पर हुआ ऐतिहासिक MoU