मध्य प्रदेश में कांग्रेस नेताओं के साथ राहुल गांधी की बैठक, गुटबाजी खत्म करने को लेकर दिया निर्देश

By अंकित सिंह | Jun 03, 2025

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी मंगलवार, 3 जून को पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और 2028 के मध्य प्रदेश चुनावों के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं में नया उत्साह भरने के अभियान में हिस्सा लेने के लिए भोपाल पहुंचे। अभियान की शुरुआत से पहले गांधी ने कांग्रेस की राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक को संबोधित किया और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ प्रमुख मुद्दों पर चर्चा की। इससे पहले एयरपोर्ट पर मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने लोकसभा में विपक्ष के नेता गांधी का गर्मजोशी से स्वागत किया। 

इसे भी पढ़ें: PMCH में बिस्तर न मिलने से हुई नाबालिग रेप पीड़िता की मौत, राहुल का नीतीश सरकार पर निशाना, NCW भी एक्शन में

हालांकि, जानकारी यह भी है कि राहुल ने पार्टी नेताओं से गुटबाजी खत्म करने और मिलकर काम करने की अपील की है। साथ ही यह भी कहा है कि कोई भी फैसला ऊपर से नहीं थोपा जाएगा। आप सब मिलकर फैसला करें और अगर कोई बदलाव की जरूरत होगी तो हम करेंगे। बैठक में पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव और पूर्व सांसद सज्जन वर्मा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता विवेक तन्खा, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह और पूर्व महिला कांग्रेस अध्यक्ष शोभा ओझा शामिल हुए।

प्रमुख खबरें

TET पेपर लीक पर सियासी घमासान, राहुल गांधी बोले- हर युवा असुरक्षित, ये भविष्य की चोरी है

खड़गे ने Manickam Tagore को सौंपी TNPCC की कमान, Tamil Nadu Congress में नए युग की शुरुआत

AB-PMJAY: जानिए कैसे बनेगा आपका आयुष्मान कार्ड? वर्षपर्यंत कितने रुपये का मिलेगा मुफ्त इलाज?

₹20 करोड़ की लागत से बने सनगार्नर सोलर प्लांट का किया उद्घाटन