अंदर राहुल गांधी कर रहे थे कांग्रेस की बैठक, बाहर पार्टी नेताओं के बीच चले लात-घूसे, शख्स को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, देखें Video

By अंकित सिंह | Apr 07, 2025

पटना में बिहार कांग्रेस कार्यालय सदाकत आश्रम में हंगामा हुआ। लोकसभा के नेता राहुल गांधी यहां पार्टी के एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। पार्टी कार्यकर्ताओं ने एक व्यक्ति को 'चोर' और 'पॉकेटमार' कहकर खदेड़ दिया। व्यक्ति खुद को कांग्रेस पार्टी का कार्यकर्ता बता रहा था। बताया यह भी जा रहा है कि इस दौरान बिहार कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सदस्य अखिलेश प्रसाद सिंह गेट के बाहर थे। हालांकि, इसके बाद भी राहुल गांधी की बैठक जारी रही।

तारिक अनवर ने कहा कि बिहार में पिछले 20 सालों से एनडीए की सरकार है। लेकिन इन 20 सालों में बिहार की जो दुर्दशा हुई है, वो सबको दिख रही है। यहां से पलायन सबसे ज्यादा है, यहां गरीबी सबसे ज्यादा है, यहां बीमारियां और भ्रष्टाचार सबसे ज्यादा है...मुझे लगता है कि 2025 के चुनाव में बिहार की जनता जरूर बदलाव लाएगी। उन्होंने कहा कि यह चुनाव से संबंधित यात्रा थी। उन्होंने बेगूसराय में छात्रों और युवाओं द्वारा निकाली गई यात्रा में हिस्सा लिया। 

इसे भी पढ़ें: Bihar में बोले Rahul Gandhi, जातीय जनगणना नहीं चाहती BJP-RSS, लेकिन हम करवा कर रहेंगे

अनवर ने बताया कि उन्होंने कांग्रेस सदस्यों से पार्टी का संदेश जन-जन तक पहुंचाने और आगामी विधानसभा चुनाव जीतने के लिए हरसंभव प्रयास करने का आग्रह किया। हम चाहते हैं कि कांग्रेस बिहार से बदलाव की लहर शुरू करे। बिहार में पिछले 20 सालों से डबल इंजन की सरकार है, लेकिन अब राज्य में हालात बदतर हो गए हैं। हमें पूरा भरोसा है कि बिहार की जनता बदलाव लाएगी।

प्रमुख खबरें

Europe का बड़ा फैसला, अब बिना Charger मिलेगा Laptop, ग्राहकों के बचेंगे हजारों रुपये

Barabanki-Bahraich Highway: 9000 पेड़ों पर अटकी Forest Clearance, NHAI और वन विभाग आमने-सामने

Ahmedabad में AI का सबसे बड़ा धोखा! Deepfake वीडियो से बिजनेसमैन के नाम पर लिया लाखों का Loan.

EPFO का Digital Revolution: अब e-Prapti Portal से Aadhaar के जरिए एक्टिव करें पुराना PF खाता.