Lok sabha में राहुल गांधी ने किया महाभारत का जिक्र, कहा- अभिमन्यु की तरह हिंदुस्तान के लोगों को फंसाया गया

By अभिनय आकाश | Jul 29, 2024

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लोकसभा में बजट पर चर्चा में भाग लेते हुए कहा कि इस सरकार में देश में डर का माहौल है। केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता भी डरे हुए हैं। हजारों साल पहले कुरुक्षेत्र में अभिमन्यु को छह लोगों ने चक्रव्यूह में फंसा कर मारा था। चक्रव्यूह के अदंर डर, हिंसा होती है। मैंने चक्रव्यूह के बारे में थोड़ी रिसर्च की और पता लगा कि चक्रव्यूह का एक दूसरा नाम होता है। पद्मव्यूह मतलब लोट्स फॉरमेशन। चक्रव्यूह जो होता है वो लोट्स यानी कमल के आकार में होता है। राहुल गांधी ने कहा कि 21वीं सदी में एक नया चक्रव्यूह तैयार हुआ है। वो भी लोट्स के आकार का है। उसका चिन्ह प्रधानमंत्री अपनी छाती पर लगाकर चलते हैं। राहुल गांधी ने कहा कि जो अभिमन्यु के साथ किया गया था। उसे फंसाया गया था वहीं हिंदुस्तान के साथ किया गया है। हिंदुस्तान के युवाओं, किसानों, हामारी माताओं-बहनों, छोटे व्यापारियों के साथ किया गया। 

इसे भी पढ़ें: 'बंगाल में अराजकता और अघोषित आपातकाल', अधीर रंजन की मांग, राष्ट्रपति को करना चहिए हस्तक्षेप

राहुल गांधी ने कहा कि इस बजट की नीयत केवल एकाधिकार वाले उद्योगपतियों, एकाधिकार वाली राजनीति और एजेंसियों को मजबूत करने की है। देश में ‘कर आतंकवाद’ है, इसे रोकने के लिए बजट में कुछ नहीं किया गया है। बजट में वित्त मंत्री ने ‘पेपर लीक’ पर एक भी शब्द नहीं बोला, शिक्षा पर 20 साल में सबसे कम बजट दिया गया है। बजट में सरकार ने मध्यम वर्ग के साथ धोखा किया है, अब मध्यम वर्ग सरकार का साथ छोड़कर ‘इंडिया’ गठबंधन के साथ आ रहा है। 

प्रमुख खबरें

Flydubai Flight में हमले के बाद विमान में यात्रियों और क्रू के बीच आखिर क्या हुआ था?

NetApp के लिए भारत एशिया में सबसे तेजी से बढ़ता बाजार, CEO George Kurian ने बताया

Flydubai विमान में सह-पायलट के हमले के बाद स्मित मच्छार ने कैसे बचाई यात्रियों की जान

मुश्किल क्षेत्रों की Natural Gas मूल्य सीमा बढ़कर 9.89 डॉलर प्रति इकाई हुई