Lok Sabha में राहुल गांधी ने किया टैक्स टैररिज्म का जिक्र, बजट बनाने की प्रक्रिया में ढूंढ लिया जाति-धर्म

By अभिनय आकाश | Jul 29, 2024

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि सेना के जवानों को अग्निपथ के चक्रव्यूह में फंसाया गया। बजट में अग्निवीरों को पेंशन के लिए रुपया नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि अन्नदाता ने आपके चक्रव्यूह से निकलने के लिए आपसे सिर्फ एक चीज मांगी है कि एमएसपी की कानूनी गारंटी दे दीजिए, लेकिन नहीं दिया गया। कांग्रेस नेता ने कहा कि एमएसपी की कानूनी गारंटी इतना बड़ा काम नहीं है। अगर बजट में इसका प्रावधान कर दिया जाता तो किसान चक्रव्यूह से निकल जाता। ‘इंडिया’ (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस) गठबंधन की तरफ से मैं कहना चाहता हूं कि हम एमएसपी की कानूनी गारंटी देंगे।

इसे भी पढ़ें: Lok sabha में राहुल गांधी ने किया महाभारत का जिक्र, कहा- अभिमन्यु की तरह हिंदुस्तान के लोगों को फंसाया गया

वित्त मंत्री जी ने बजट में इंटर्नशिप प्रोग्राम की बात की।  एक मजाक है, क्योंकि आपने कहा कि इंटर्नशिप प्रोग्राम देश की 500 बड़ी कंपनियों में होगा। 99% युवाओं का इस प्रोग्राम से कोई लेना-देना नहीं है.. यानि आपने पहले टांग तोड़ दी, फिर आप बैंडेज लगा रहे हैं। सच्चाई ये है कि आपने बेरोजगारी और पेपर लीक का चक्रव्यूह बना दिया है। युवाओं के लिए पेपरलीक आज सबसे बड़ा मुद्दा है, लेकिन बजट में इसकी बात नहीं की गई। इसके उलट आपने शिक्षा का बजट घटा दिया है। 

प्रमुख खबरें

Rajasthan Royals में बड़ा फेरबदल, Lakshmi Mittal-Adar Poonawalla के हाथ में आई Team की कमान

IPL 2026 Match: Rahane-Raghuvanshi की पार्टनरशिप ने पलटी बाजी, Kolkata ने जीता अहम मुकाबला।

Barcelona के Pedri ने तोड़ा Messi-Xavi का महा-रिकॉर्ड, सबसे कम उम्र में रचा इतिहास।

Vinesh Phogat की सरकार को सीधी चेतावनी, Gonda में कुछ हुआ तो आप होंगे जिम्मेदार, मचा हड़कंप