कानपुर में पहलगाम हमले के पीड़ित परिवार से मिले राहुल गांधी, प्रियंका वाड्रा से भी फोन पर करवाई बात

By अंकित सिंह | Apr 30, 2025

लोकसभा नेता एवं कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए भीषण आतंकवादी हमले में मारे गए कानपुर निवासी शुभम द्विवेदी के परिवार से मुलाकात की। इस दौरान राहुल गांधी ने पीड़ित परिवार का ढाढ़स बंधाया। कांग्रेस ने एक्स पर लिखा कि पहलगाम में हुआ हमला देश के भाईचारे और सद्भाव पर गहरी चोट है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। हमें एकजुट होकर आतंक को करारा जवाब देना होगा। खबर यह भी है कि राहुल गांधी ने इस दौरान परिवार की बातचीत मोबाइल पर प्रियंका गांधी से कराई।

इससे पहले राहुल गांधी ने कहा था कि पहलगाम आतंकी हमले के पीछे का मंसूबा देशवासियों को विभाजित करने और एक भाई को दूसरे भाई से लड़ाने का था, ऐसे में जरूरी है कि आतंकवाद को पराजित करने के लिए सभी एकजुट हों।

इसे भी पढ़ें: राहुल गांधी की अमेठी यात्रा से पहले विवादित पोस्टर सामने आया

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘यह एक भयावह त्रासदी है। जम्मू-कश्मीर के सभी लोगों ने इस हमले की निंदा की है और वे राष्ट्र के साथ हैं।’’ उनका कहना था, ‘‘मैं घायल हुए लोगों में से एक से मिला हूं, अन्य से इसलिए नहीं मिल पाया क्योंकि वे यहां से जा चुके हैं। मेरा प्यार और स्नेह उन सभी लोगों के साथ है, जिन्होंने अपने परिवार के सदस्यों को खो दिया है। मैं सभी को बताना चाहता हूं कि पूरा राष्ट्र उनके साथ खड़ा है।’’ राहुल गांधी ने नई दिल्ली में हुई सर्वदलीय बैठक का हवाला देते हुए कहा, ‘‘कल हमने सरकार के साथ बैठक की और पूरे विपक्ष ने इस हमले की निंदा की। इसके साथ ही हमने सरकार द्वारा की जाने वाली किसी भी कार्रवाई को पूरा समर्थन दिया है।’’ 

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में 160 किमी लंबे 51 Ropeway प्रोजेक्ट प्रस्तावित, 9 नवंबर से शुरू होगा काम

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप

K Annamalai ने पेरियार के सुधारों को सराहा, नास्तिकता और ब्राह्मण विरोधी विचारों को नकारा

UDAN Scheme: Purulia में हवाई अड्डा बनाने के लिए Bengal सरकार 28 सितंबर को केंद्र संग करेगी समझौता