मनमोहन को सबसे ज्यादा राहुल ने बेइज्जत कियाः अनुपम खेर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 09, 2017

मुंबई। मशहूर अभिनेता अनुपम खेर ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की आलोचना करते हुए कहा है कि उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को सबसे ज्यादा बेइज्जत किया है। खेर ने ट्वीट किया, ‘‘माफ कीजिएगा, आपसे ज्यादा किसी ने भी (पूर्व) प्रधानमंत्री की बेइज्जती नहीं की है। संवाददाता सम्मेलन में अध्यादेश फाड़ना याद है।’’

सिंह पर नरेन्द्र मोदी के ‘रेनकोट’ संबंधी तंज की राहुल ने आलोचना की है जिस पर खेर का यह बयान आया है। दरअसल, राहुल के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक पोस्ट किया गया, ‘‘जब एक प्रधानमंत्री अपने पूर्वाधिकारी की खिल्ली उड़ाने के निचले स्तर तक खुद को ले जाते हैं, तब वह संसद और राष्ट्र की गरिमा को चोट पहुंचाते हैं।’’ राहुल की टिप्पणी खेर को नागवार गुजरी, जिनकी पत्नी एवं अदाकारा किरन खेर भाजपा सांसद हैं।

 

गौरतलब है कि मोदी ने कहा था कि किसी को भी ‘रेनकोट पहन कर नहाने की कला’ मनमोहन सिंह से सीखना चाहिए क्योंकि उनके शासन काल के दौरान कई सारे घोटाले होने के बावजूद उन पर एक भी दाग नहीं है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

AIFF ने दर्शकों के दुर्व्यवहार के कारण मोहन बागान पर जुर्माना लगाया

T20 WC Semi-final: England से भिड़ंत से पहले अशुभ ग्रहण, Indian Team ने बदला प्रैक्टिस का शेड्यूल

टीम इंडिया को मिलेगा ये बड़ा अवॉर्ड! ऐसा करने वाली पहली क्रिकेट टीम बनीं, BCCI ने किया कंफर्म

Gandhi परिवार पर BJP का वसूली वाला प्रहार, WhatsApp चैट दिखा कहा- Ticket के लिए मांगे 7 करोड़