'राहुल गांधी ने संविधान नहीं पढ़ा है और न ही उसका सम्मान करते हैं', विपक्ष के नेता पर किरेन रिजिजू का तंज

By अंकित सिंह | Aug 14, 2025

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने गुरुवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर चुनाव आयोग पर वोट चोरी के आरोपों को लेकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि लोकसभा में विपक्ष के नेता ने संविधान नहीं पढ़ा है और न ही उसका सम्मान करते हैं। मीडिया से बात करते हुए, रिजिजू ने कहा कि राहुल गांधी ने संविधान नहीं पढ़ा है और न ही उसका सम्मान करते हैं। मेरे पास राहुल गांधी को सुधारने के लिए कोई दवा नहीं है। सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद उन्हें होश में आना चाहिए।

राहुल गांधी द्वारा साझा किए गए उस वीडियो के बारे में, जिसमें वे चुनाव आयोग द्वारा मृत घोषित किए गए लोगों से मिले थे, किरण रिजिजू ने इसे नाटक बताते हुए दोहराया कि चुनाव आयोग का काम मृत लोगों के नाम हटाना और नए मतदाताओं के नाम जोड़ना है। रिजिजू ने कहा कि चुनाव आयोग के 3-4 दिशानिर्देश हैं। हर राज्य में चुनाव आयुक्त अधिकारी होते हैं जो राज्य सरकार के अधीन होते हैं। वे चुनाव आयोग की ओर से मतदाता सूची तैयार करते हैं। सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट रूप से कहा है कि एसआईआर की प्रक्रिया आज़ादी के बाद से चली आ रही है और होनी भी चाहिए। यह सुनिश्चित करती है कि मृत लोगों के नाम मतदाता सूची से काटे जाएँ। तो फिर राहुल गांधी चाय पीने का नाटक क्यों कर रहे हैं? एसआईआर का उद्देश्य मृत लोगों के नाम हटाना और नए मतदाता जोड़ना है,।

इसे भी पढ़ें: वोटर अधिकार यात्रा के जरिए वोट चोरी के खिलाफ सीधी लड़ाई छेड़ रहे: राहुल

राहुल गांधी ने बुधवार को बिहार के कुछ 'मृत' मतदाताओं के साथ चाय पीते हुए एक वीडियो साझा किया और इस "अनूठे" अनुभव के लिए चुनाव आयोग को धन्यवाद दिया। मतदाताओं के एक समूह ने कांग्रेस सांसद से मुलाकात की और बताया कि कैसे चुनाव आयोग ने उन्हें "मृत" घोषित कर दिया और कैसे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया के बाद उनके नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए।

प्रमुख खबरें

CM Nayab Singh Saini के गुजरात दौरे में Haryana को मिले 12000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव

UP Legislative Council Polls: मेरठ में BJP के Dinesh Goyal और श्रीचंद शर्मा जीते

PM Modi और लिकटेंस्टाइन के युवराज Alois के बीच द्विपक्षीय सहयोग पर वार्ता

वर्ष 2029 में भी Narendra Modi के नेतृत्व में बनेगी राजग सरकार: JP Nadda