'वोट चोरी' के खिलाफ Rahul Gandhi का नया अभियान, वेबसाइट लॉन्च कर जनता से मांगा समर्थन

By एकता | Aug 10, 2025

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने चुनाव में होने वाली कथित गड़बड़ियों के खिलाफ एक नई मुहिम शुरू की है, जिसका नाम 'वोट चोरी' है। इसी सिलसिले में उन्होंने आज एक वेबसाइट लॉन्च की और लोगों से इस कैंपेन से जुड़ने की अपील की।

राहुल गांधी की जनता से अपील

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि 'वोट चोरी' 'एक व्यक्ति, एक वोट' के लोकतांत्रिक सिद्धांत पर सीधा हमला है। उन्होंने जोर देकर कहा कि स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के लिए एक साफ-सुथरी मतदाता सूची बेहद जरूरी है। राहुल गांधी ने चुनाव आयोग से पारदर्शिता की मांग करते हुए कहा कि वह डिजिटल मतदाता सूची को सार्वजनिक करे, ताकि जनता और राजनीतिक दल खुद इसका ऑडिट कर सकें।

इसे भी पढ़ें: भारत तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था, जल्द तीसरे नंबर पर पहुंचेंगे... बेंगलुरु से PM मोदी ने ट्रंप को सुना दिया

राहुल गांधी के कैंपेन से कैसे जुड़ें?

इस मुहिम का समर्थन करने के लिए राहुल गांधी ने दो तरीके बताए हैं। लोग http://votechori.in/ecdemand वेबसाइट पर जा सकते हैं, या फिर 9650003420 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। उन्होंने इसे 'लोकतंत्र की रक्षा की लड़ाई' बताया।

प्रमुख खबरें

बांग्लादेश में बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर सख्ती, 16 साल से कम उम्र के बच्चों के बच्चों पर पाबंदी लगाने का आदेश

West Bengal का नाम पश्चिम बंग करने का प्रस्ताव 9 दिसंबर को Assembly में आएगा: शुभेंदु

Coca Cola 26 साल बाद फिर लाएगा Gold Spot, Parle ने 1952 में किया था शुरू

Udhampur Command Hospital में डॉक्टरों ने 11 घंटे की सर्जरी कर जवान का कटा हाथ जोड़ा