'टुकड़े-टुकड़े गैंग का फ्यूज बल्ब बिहार में फिट नहीं कर पाएँगे राहुल गांधी', सम्राट चौधरी का कांग्रेस पर तंज

By प्रेस विज्ञप्ति | Apr 07, 2025

पटना। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि राहुल गाँधी फूटी लालटेन लेकर टुकड़े-टुकड़े गैंग का एक फ्यूज बल्ब बिहार में फिट नहीं कर पाएंगे और न उनकी यात्रा से कांग्रेस का अंधेरा दूर होगा। वे अँधेरे में हाथ-पैर मारते रह जाएंगे। देश कांग्रेस को नकार चुका है। नवादा जिला के सिरदला प्रखंड अंतर्गत ग्राम लौन्द में चक्रवर्ती सम्राट अशोक की प्रतिमा का अनावरण करने के बाद उपमुख्यमंत्री चौधरी ने कहा कि बिहार को गरीब-पिछड़ा बनाने का पाप तो कांग्रेस और राजद के दो प्रथम परिवारों ने मिलकर किया। आज वे मिलकर घड़ियाली आँसू बहा रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: 'दिल्ली में कांग्रेस को जीरो मिला और बिहार में भी जीरो मिलेगा', राहुल गांधी के दौरे पर BJP का तंज

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार आज सबसे तेज विकास करने वाला राज्य है, राज्य में निवेश बढ रहा है और 2.5 करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर आ चुके हैं। चौधरी ने कहा कि एनडीए सरकार विधान सभा चुनाव तक 12 लाख लोगों को सरकारी नौकरी और 38 लाख लोगों को रोजगार देने का लक्ष्य पूरा कर देगी। उपमुख्यमंत्री चौधरी ने कहा कि  तेज ढांचागत विकास, कृषि रोडमैप, बाढ नियंत्रण और छोटे शहरों को  विमान सेवा से जोड़ने जैसी योजनाएँ लागू होने से जब लोग बिहार लौट रहे हैं, तब पलायन कोई मुद्दा ही नहीं है। 

प्रमुख खबरें

Europe का बड़ा फैसला, अब बिना Charger मिलेगा Laptop, ग्राहकों के बचेंगे हजारों रुपये

Barabanki-Bahraich Highway: 9000 पेड़ों पर अटकी Forest Clearance, NHAI और वन विभाग आमने-सामने

Ahmedabad में AI का सबसे बड़ा धोखा! Deepfake वीडियो से बिजनेसमैन के नाम पर लिया लाखों का Loan.

EPFO का Digital Revolution: अब e-Prapti Portal से Aadhaar के जरिए एक्टिव करें पुराना PF खाता.