विपक्षी नेताओं को मिले अलर्ट पर बोले Rahul Gandhi, सत्ता पीएम के नहीं, किसी और के हाथ में, हम डरने वाले नहीं

By अंकित सिंह | Oct 31, 2023

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि कई विपक्षी नेताओं ने उनके एप्पल उपकरणों की 'हैकिंग' का आरोप लगाया है। इसको लेकर उन्होंने मोदी सरकार पर जबरदस्त तरीके से हमला बोला। उन्होंने कहा कि पहले मैं सोचता था कि नंबर 1 पीएम मोदी हैं, नंबर 2 अडानी हैं और नंबर 3 अमित शाह हैं, लेकिन यह गलत है। उन्होंने कहा कि नंबर 1 अडानी हैं, नंबर 2 पीएम मोदी हैं और नंबर 3 अमित शाह हैं। उन्होंने कहा कि हम भारत की राजनीति को समझ चुके हैं और अब अडानी जी बच नहीं सकते। ध्यान भटकाने की राजनीति चल रही है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि देश की सत्ता पीएम के नहीं, किसी और के हाथ में है। 

इसे भी पढ़ें: राजनीति से प्रेरित, महुआ मोइत्रा को एथिक्स कमेटी के समन पर TMC ने दी कुछ ऐसी प्रतिक्रिया

राहुल ने कहा कि यह सारे किसी न किसी तरीके से इस मामले में शामिल हैं। आपका ध्यान कभी इधर, कभी उधर ले जाते हैं, आपके दिल में गुस्सा पैदा करते हैं और जब आपके अंदर नफरत आता है तब ये लोग इस देश का धन ले जाते हैं। फोन पर 'राज्य-प्रायोजित' हमले की चेतावनी देने पर राहुल ने कहा कि यह अपराधियों और चोरों का काम है। वहीं, सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि यह दुखद बात है...मुझे सुबह यह संदेश मिला जिसमें कहा गया है कि आपका डिवाइस हैक किया जा रहा है या 'राज्य प्रायोजित एजेंसी' द्वारा निगरानी की जा रही है... निगरानी क्यों की जा रही है? लोकतंत्र में इसके लिए कोई जगह नहीं है। इसकी जांच होनी चाहिए। 

प्रमुख खबरें

IRFC में सरकार के Offer For Sale से मचा हड़कंप, Infosys की AI डील ने निवेशकों को बनाया मालामाल।

White House में India के Tariff पर मचा था बवाल, Donald Trump ने अधिकारियों को सरेआम किया खारिज

America से तनाव के बीच Kim Jong Un का बड़ा दांव, North Korea अब समुद्र में बढ़ाएगा परमाणु ताकत

France में Heatwave का जानलेवा कहर, 40 लोगों की मौत, Eiffel Tower भी समय से पहले बंद