राहुल गांधी ने संसदीय क्षेत्र अमेठी में लगाया जनता दरबार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 21, 2016

अमेठी। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आज अपने निर्वाचन क्षेत्र में जनता दरबार लगाया। कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि दौरे के दूसरे दिन राहुल गांधी ने अमेठी कांग्रेस कार्यालय में जनता दरबार लगाकर आम लोगों की समस्याएं सुनीं। राहुल को बिजली, सड़क, पेयजल और नौकरी से जुड़ी समस्याओं के साथ लोग मिले।

 

सभी को आश्वासन मिला कि उनकी मांग पर विचार होगा। जनता दरबार में उस समय अफरातफरी मच गयी, जब हवा के कारण आधा पंडाल गिर गया। कुछ लोगों के घायल होने की भी खबर है। राहुल हालांकि सुरक्षित हैं क्योंकि वह पंडाल के दूसरे हिस्से में थे। इसके बाद राहुल भादर पहुंचे। यहां 27 फरवरी को हुए सड़क हादसे के शिकार हुए लोगों के परिजनों से उन्होंने मुलाकात की। घायल कांग्रेस नेता अशोक सिंह हिटलर से राहुल ने कहा ''हम आपके साथ हैं। आप हमारे परिवार के सदस्य हैं। आपकी हरसंभव मदद की जाएगी।’’ राहुल ने हादसे में मृत कांग्रेस के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह, गिर प्रकाश सिंह तथा हरिशंकर सिंह के परिजनों से भी मुलाकात की और मदद का आश्वासन दिया।

प्रमुख खबरें

बांग्लादेशी नेता हादी हत्याकांड: मुख्य आरोपी भारत में शरण में, ढाका पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

ट्रंप–जेलेंस्की मुलाकात से शांति की उम्मीद, यूक्रेन युद्ध पर निर्णायक बातचीत की तैयारी

कोल इंडिया की आठ सहायक कंपनियों को शेयर बाजार में उतारेगी सरकार, पारदर्शिता पर जोर

IPO की तैयारी में Zepto, 10 मिनट डिलीवरी का स्टार्टअप बड़े दांव के लिए तैयार, शेयर बाजार में खलबली!