Rahul Gandhi के विदेश दौरे का प्लान हुआ तैयार, सितंबर में जाएंगे यूरोप, पहले भी अपने बयानों से खड़ा कर चुके हैं बवाल

By अंकित सिंह | Aug 12, 2023

कांग्रेस नेता राहुल गांधी 7 से 11 सितंबर तक यूरोप की यात्रा पर जाएंगे जहां वह प्रवासी भारतीयों से मुलाकात करेंगे। राहुल गांधी फ्रांस के पेरिस जाएंगे जहां वह भारतीय प्रवासियों से मिलेंगे और उन्हें संबोधित करेंगे। कांग्रेस नेता नॉर्वे और बेल्जियम का भी दौरा करेंगे जहां वह ब्रुसेल्स में यूरोपीय संघ संसद का दौरा करेंगे। वह यूरोपीय संघ के सांसदों से मुलाकात करेंगे। उनके बेल्जियम में भारतीय प्रवासियों को संबोधित करने की संभावना है। सात अगस्त को लोकसभा सदस्यता बहाल होने के बाद राहुल गांधी की यह पहली विदेश यात्रा है। दिलचस्प बात यह भी है कि जब जी20 देशों के राष्ट्राध्यक्ष भारत में होंगे उसी दौरान राहुल की यह यात्रा होगी। 

इसे भी पढ़ें: भारत को खत्म कर दिया गया, राहुल का केंद्र पर निशाना, मणिपुर जल रहा है और PM अपने भाषण में बार-बार हंस रहे

लगा था आरोप

राहुल ने कहा था कि हर कोई जानता है और यह खबरों में भी रहा है कि भारतीय लोकतंत्र दबाव में है और उस पर हमला हो रहा है। मैं भारत में विपक्ष का नेता हूं। हम उस (विपक्ष) स्थान पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। लोकतंत्र के लिए जो संस्थागत ढाँचा आवश्यक है - संसद, स्वतंत्र प्रेस, न्यायपालिका, सिर्फ लामबंदी का विचार, चारों ओर घूमना - सभी बाधित हो रहे हैं। राहुल ने कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में एक व्याख्यान में कहा था कि हम भारतीय लोकतंत्र की बुनियादी संरचना पर हमले का सामना कर रहे हैं। बीजेपी ने राहुल पर विदेशी धरती पर देश की छवि खराब करने का आरोप लगाया।

प्रमुख खबरें

Asian Games में MMA पदक विजेता Suchika Tariyal ने सेमीफाइनल के फैसले पर उठाए सवाल

SEBI ने Omaxe और 5 अन्य पर लगाया बैन, 1.92 करोड़ का जुर्माना भी ठोका

Supreme Court ने GST अधिकारियों को वकील के जब्त डेटा का विश्लेषण 28 सितंबर तक रोकने का दिया निर्देश

Aishwary Tomar, Niraj Kumar और Rudrankksh Patil की भारतीय Shooting Team ने जीता Silver