'राहुल गांधी का नुस्खा गलत', Himanta Biswa Sarma बोले- मणिपुर का समाधान गोलियों से नहीं, दिलों से निकलना चाहिए

By अंकित सिंह | Aug 11, 2023

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शुक्रवार को कहा कि मणिपुर शांति के लिए राहुल गांधी का नुस्खा गलत है क्योंकि गांधी संघर्षग्रस्त पूर्वोत्तर राज्य में सेना के हस्तक्षेप का सुझाव दे रहे हैं। हिमंत ने कहा, मणिपुर की स्थिति का समाधान गोलियों से नहीं दिलों से निकलना चाहिए। अपने बयान में हिमंता ने कहा कि भारतीय वायु सेना ने आइजोल में भी यही किया। बमबारी के बाद हिंसा कम हो रही थी। आज राहुल गांधी ने कहा कि भारतीय सेना को मणिपुर में हिंसा रोकनी चाहिए। उन्होंने सवाल किया कि इसका मतलब क्या है? क्या उन्हें नागरिकों पर गोलियां चलानी चाहिए?

इसे भी पढ़ें: विपक्ष को नहीं भाया PM Modi का भाषण, Gaurav Gogoi ने फिर कहा, अपनी जिम्मेदारी से भाग रहे प्रधानमंत्री

राहुल ने क्या कहा था

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आज कहा था कि प्रधानमंत्री कम से कम मणिपुर जा सकते थे, समुदायों से बात कर सकते थे और कह सकते थे कि मैं आपका पीएम हूं, आइए बात शुरू करें लेकिन मुझे कोई इरादा नहीं दिखता। उन्होंने कहा कि सवाल यह नहीं है कि क्या पीएम मोदी 2024 में पीएम बनेंगे, सवाल मणिपुर का है जहां बच्चे, लोग मारे जा रहे हैं। राहुल गांधी ने कहा कि भारतीय सेना इस नाटक को 2 दिनों में रोक सकती है लेकिन पीएम मणिपुर को जलाना चाहते हैं और आग को बुझाना नहीं चाहते हैं। उन्होंने कहा कि कल PM मोदी ने संसद में करीब 2 घंटे 13 मिनट तक बोला। अंत में उन्होंने मणिपुर पर 2 मिनट तक बात की। मणिपुर महीनों से जल रहा है, लोग मारे जा रहे हैं, बलात्कार हो रहे हैं लेकिन प्रधानमंत्री हँस रहे थे, चुटकुले सुना रहे थे। यह उन्हें शोभा नहीं देता। 

प्रमुख खबरें

Pargat Singh और Sachin Pilot अमृतसर पहुंचे, Harmandir Sahib में लिया आशीर्वाद

INDIA गठबंधन के नेता लंच के बाद Rajghat तक कर सकते हैं मार्च, चुनाव आयोग पर विरोध तेज

RBI ने ऐसा क्या बदला, होम लोन-कार लोन की बढ़ने वाली है? कब और किसने लिया था पहला लोन, जानें कर्ज की कहानी

Nana Patekar का निधन, Air Chief Marshal ने सराही क्षमता, देश भर की बड़ी खबरें